Mahakumbh 2025: गले में रुद्राक्ष की माला, भगवा वस्त्र और हाथ में वॉकी-टॉकी...चौंका देगा संतों का डिफरेंट Look
Mahakumbh 2025: हेलो चार्ली, हेलो...गले में रुद्राक्ष की माला, माथे पर तिलक, भगवा वस्त्र और हाथ में वॉकी-टॉकी...यह दृश्य प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 का है। इस बार परंपरा और डिजिटल तकनीक का एक अनोखा संगम साफ नजर आ रहा है।
परंपराओं से सजी इस भव्यता के बीच साधु-संत अब हाईटेक तकनीक से भी लैस हो गए हैं। धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम के इस सबसे बड़े आयोजन में साधु-संत भी अब हाईटेक हो गए हैं। वॉकी-टॉकी के जरिए डिजिटल कम्युनिकेशन करते नजर आते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बदल रहा है महाकुंभ का स्वरूप...

कैसे हाईटेक हो रहे हैं अखाड़े?
महाकुंभ के प्रमुख अखाड़ों के साधु-संतों ने अपनी व्यवस्थाओं को डिजिटल अपग्रेड किया है। वॉकी-टॉकी और कमांड कंट्रोल रूम जैसी सुविधाओं से लैस इन अखाड़ों में अब किसी पुलिस थाने की तरह हाईटेक सिस्टम काम कर रहा है। बड़े संत और पदाधिकारी, संदेशों को गोपनीय तरीके से एक-दूसरे तक पहुंचाने के लिए वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल कर रहे हैं। किसी आपात स्थिति में चंद सेकंड में पूरे अखाड़े को अलर्ट किया जा सकता है।
संतों ने क्या कहा?
पंचदशनाम-आवाहन अखाड़ा के सचिव गीता नंद गिरि महाराज ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल व्यवस्था से प्रेरणा लेकर उन्होंने अखाड़े की सुरक्षा और संचालन को हाईटेक बना दिया है। वर्तमान में 10 वॉकी-टॉकी सक्रिय हैं और उनके लिए अलग कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इससे अखाड़े के भीतर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो गई है।
बड़े हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब
महाकुंभ से पहले ही संगम किनारे स्थित बड़े हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या चौगुनी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया संगम यात्रा के बाद यहां लोगों का उत्साह और आस्था का स्तर काफी बढ़ गया है।
क्यों बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या?
हनुमान मंदिर में बने नए कॉरिडोर और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अब ज्यादा सुविधा मिल रही है। मंदिर के महंत पूज्य बलवीर गिरी महाराज ने बताया कि दर्शन के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकासी द्वार बनाए गए हैं, ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
वीआईपी और सेलेब्रिटी का महाकुंभ नगर में आना
महाकुंभ नगर में केवल आम श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्रिटी और वीआईपी भी पहुंच रहे हैं। देवकीनंदन ठाकुर, राजपाल यादव, गुरमीत चौधरी और साक्षी महाराज जैसे गणमान्य लोग बड़े हनुमान मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक शिवाकांत महाराज और अन्य प्रमुख संत भी इस आयोजन में शिरकत कर रहे हैं।
महाकुंभ 2025: परंपरा और आधुनिकता का संगम
इस बार का महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि इसे डिजिटल और हाईटेक आयोजन के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। सुरक्षा से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक, हर पहलू पर डिजिटल तकनीक का उपयोग हो रहा है। महाकुंभ 2025, परंपरा और आधुनिकता के इस अनोखे मेल से एक नई मिसाल बनने की ओर अग्रसर है।
महाकुंभ 2025 को दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल और हाईटेक धार्मिक आयोजन के रूप में पेश किया जा रहा है। सुरक्षा, सुविधाएं और व्यवस्थाएं सभी डिजिटल रूप से मॉनिटर की जा रही हैं। इस बार महाकुंभ एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है, जहां परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: पंचांग के 2 पैसे से ₹7,500 करोड़ तक का ऐतिहासिक सफर, जानें 143 साल बाद कैसे बदला महाकुंभ?












Click it and Unblock the Notifications