MahaKumbh 2025: महाकुंभ में कहीं खो ना जाए बच्चे, माता-पिता ने निकाला ऐसा जुगाड़, वीडियो Viral

MahaKumbh 2025: प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम तट पर 144 साल बाद पूर्ण महाकुंभ लगा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक महाकुंभ है, जो 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस महाकुंभ मेले में 29 जनवरी को भगदड़ मच गई थी, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 60 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, इतने बड़े आयोजन में करोड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है, जिसके चलते अपनों से बिछड़ने का डर हमेशा बना रहता है। इस आयोजन में छोटे बच्चों के खो जाने की संभावना सबसे ज्यादा बनी रहती है। ऐसे में एक पति-पत्नी ने अपने बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए एक कमाल का जुगाड़ निकाला, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

MahaKumbh 2025

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर एक वायरल हुआ है, जिसमें एक बच्चों को पीठ पर कागज़ की कुछ शीटें पिन करके लटकाते हुए दिखाया गया है। इन कागज़ों में पते और संपर्क नंबर जैसी जरूरी जानकारियां लिखी हुई है। ताकि, अगर वे खो जाएं, तो आसानी से अपने परिवार से मिल सकें।

दरअसल, एक माता-पिता अपने छोटे बच्चे को लेकर महाकुंभ मेले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ मेले में भारी भीड़ को देखकर एक स्मार्ट तरीका अपनाया, जिससे उनका बच्चा खो न जाए। उन्होंने अपने बच्चे की पीठ पर कागज की कुछ शीटें पिन की हुई थी, जिसमें लिखा है बच्चे का नाम, पिता का नाम, गांव और उसके माता पिता का मोबाइल नंबर।

जिससे अगर उनका बच्चा बाय चांस खो या उनसे बिछड़ जाता है। तो वह आसानी से मिल सके। महाकुंभ मेले में ऐसा कुछ देखकर लोग भी हैरान नजर आए। वहीं, अब यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को moodyprayagraji हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 127,689 लाइक आ चुके है।

बता दें कि जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग इस अनोखे आइडिया की जमकर तारीफ करने लगे। कुछ लोगों ने इसे 'स्मार्ट पैरेंटिंग' बताया। तो कुछ ने मजाक में कहा, 'अब कुंभ के मेले में बच्चे खोने का डर खत्म!' कई यूजर्स ने लिखा, यह तरीका हर मेले या भीड़भाड़ वाली जगह पर अपनाया जा सकता है।

वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'ये तो बहुत आसान और बढ़िया आइडिया है, इसे सभी पैरेंट्स को अपनाना चाहिए!' बता दें कि कई बार महाकुंभ या अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों में देखने को मिलता है कि छोटे बच्चे भीड़ में खो गए। बच्चों के खो जाने की वजह से उनके माता-पिता को भारी चिंता होती है। ऐसे में यह अनोखा जुगाड़ कई माता-पिता के लिए मददगार साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 Stampede: महाकुंभ में 1 नहीं 3 जगहों पर मची थी भगदड़! मौतों का आंकड़ा 60 के पार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+