Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, फायर बिग्रेड की तत्परता से बची लोगों की जान

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चले रहे महाकुंभ मेला में एक बार फिर से आग लग गई है। यहा हादसा कुंभ मेला सेक्टर 8 स्थित बजरंग दास मार्ग पर हुआ। यहां एक निजी संस्था के शिविर में अचानक आग लग गई, जिससे टेंट और अन्य सामान्य जलकर राख हो गए। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

fire
वहीं इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।फायर बिग्रेड की तत्परता से इस आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। बता दें कि कुंभ मेला क्षेत्र से लगातार आग लगने की खबर सामने आ रही है। इससे पहले भी कई बार मेला क्षेत्र से आग लगने की खबर आई थी।

50 करोड़ से अधिक श्रद्घालु डुबकी लगा चुके हैं

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्घालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। औऱ अभी भी भारी संख्या में श्रद्घालु यहां स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। सड़कों पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में सेलिब्रिटी भी हर दिन संगम में डुबकी लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें Maha Kumbh 2025: जाम से बचने के लिए श्रद्धालुओं ने चुना अनोखा रास्ता, छा गए सोशल मीडिया पर, देखें Video

जाम को लेकर सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

वहीं महाकुंभ की वजह से प्रयागराज (Prayagraj) आने वाली सभी सड़कों पर भारी जाम लगी हुई है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी फंसे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने महाकुंभ में यातायात प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसमें जोर दिया गया है कि भीड़भाड़ की स्थिति में अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें Jhansi Viral Video: 4 सीटर ऑटो में बैठे 19 सवारी, पुलिस का माथा चकराया, देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+