Mahakumbh 2025 में 7 फुट के 'Muscular Baba' की धूम, बोले लोग-' ये तो भगवान परशुराम हैं'

Mahakumbh 2025 and Muscular Baba: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ लगा हुआ है, जहां मात्र 6 दिनों के अंदर ही 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान कर लिया है। इस समागम में देश-विदेश से लोग आ रहे हैं,इसी मेले में एक , "मस्कुलर बाबा" लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हैं। 7 फुट के ये बाबा मूलरूप से रूस के रहने वाले हैं और वो तीन दशक पहले भारत आए थे।

वे पहले शिक्षक थे, लेकिन उन्हें भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म ने इस कदर प्रभावित किया कि इन्होंने आध्यात्म की दुनिया पक़ड़ ली।

Mahakumbh 2025

असली नाम आत्म प्रेम गिरि महाराज है, लोग कर रहे हैं तारीफ (Mahakumbh 2025)

इनका असली नाम आत्म प्रेम गिरि महाराज है लेकिन सुडौल कदकाठी की वजह से ये "मस्कुलर बाबा" के नाम से विख्यात हो गए। इनकी मधुर मुस्कान और चेहरे पर तेज सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बना हुआ है।

लोगों ने बताया- परशुराम का अवतार (Muscular Baba)

सात फुट लंबे, भगवा वस्त्र पहने और रुद्राक्ष की माला से सजे, महाकुंभ मेले में उनकी उपस्थिति ने लोगों में उत्सुकता पैदा कर दी है, लोग उनके बारे में जानने को बेकरार हैं।

'भगवान परशुराम का आधुनिक अवतार बता हैं बाबा'

कई लोग उन्हें हिंदू पौराणिक कथाओं में पूज्य भगवान परशुराम का आधुनिक अवतार बता रहे हैं। गौरतलब है कि भगवान परशुराम, जो अपनी शक्ति और योद्धा जैसी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं, भगवान विष्णु के अवतार हैं।

धर्म के लिए छोड़ा देश, जूना अखाड़े के हैं सदस्य (Mahakumbh 2025)

वो रूस में एक शिक्षक के रूप में काम करते थे लेकिन सनातन धर्म के प्रभावित होकर इन्होंने अपना घर, देश, नौकरी सब छोड़ दिया है संत बन गए और नेपाल जाकर जूना अखाड़े के सदस्य बन गए। इन्होंने अपना तन-मन सबकुछ भगवान की सेवा में लगा दिया है। उनके जीवन का मकसद हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार करना है।

कई लोगों ने प्रशंसा में "हर हर महादेव" लिखा (Mahakumbh 2025)

7-फुट के "मस्कुलर बाबा" की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की गई थी, जिसमें उनकी प्रभावशाली काया दिखाई दे रही थी। इस पोस्ट ने तुरंत ध्यान आकर्षित किया, और कई लोगों ने प्रशंसा में "हर हर महादेव" लिखा तो किसी ने उन्हें असल हीरो भी कहा है तो कई उनसे फिटनेस का राज पूछ रहा है, कुल मिलाकर प्रयागराज से लेकर सोशल मीडिया तक "मस्कुलर बाबा" छाए हुए हैं, लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+