माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब जेल में बंद इस डॉन की सुरक्षा दांव पर

मिर्जापुर। बागपत जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद भी मिर्जापुर जिला कारागार में सुरक्षा के लिए जेल प्रशासन सतर्क नहीं हुआ। सुबह के समय जेल के बाहर टेंट में रहकर सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवान गायब रहे। सिर्फ एक पहरा तैनात रहा। सुरक्षा संबंधी खबर कवर करने पर पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी ने पत्रकार को ही उड़ाने की धमकी दे दी। जेल में कई बार आपत्तिजनक चीजें मिल चुकी हैं।

mafia don munna bajrangi murder don tribhuvan singhs security in danger

जेल में बंद है मफिया डॉन और नक्सली
मिर्जापुर जिला कारागार में मुन्ना बजरंगी का विपक्षी मफिया डॉन त्रिभुवन सिंह जिला कारागार में बंद है। इसके अलावा कई नक्सली भी जेल में बंद हैं। इसके बाद भी जिला कारागार की सुरक्षा में विशेष चौकसी नहीं बरती जा रही है। जेल के अंदर निरीक्षण के दौरान कई बार आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हो चुकी हैं।

सप्ताह भर में दो बार हुई चेकिंग, बंद मिला था जैमर
कुछ दिन पूर्व जिला कारागार में सप्ताह भी में पुलिस अधिकारियों ने दो बार जिला कारागार की निरीक्षण किया। इसमें एक बार जिलाजज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रूटीन निरीक्षण किया। उसके कुछ दिन आयुक्त मुरली मनोहर लाल, डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, एसपी आशीष तिवारी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल का जैमर बंद मिला था। इस पर अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+