Lucknow: राजा भैया से मिले सुपरस्टार Rajinikanth, ट्वीट कर लिखा- "थलाइवा देश के सबसे बड़े महानायक"
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुपरस्टार रजनीकांत और राजा भैया की मुलाकात हुई। राजा भैया से मिलने रजनीकांत उनके लखनऊ स्तिथ आवास पर सोमवार सुबह पहुंचे, जहां दोनों ने काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद रजनीकांत दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
बता दें कि राजा भैया ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "रामायण में "थलाइवा" का स्वागत करने का सौभाग्य मिला।वे देश के सबसे बड़े महानायक हैं लेकिन केवल फिल्म जगत में ही नहीं अध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में भी वे उन्नत अवस्था में हैं। उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति, दिनकर जी की रश्मिरथी और गोमुख का गंगाजल सादर भेंट किया।"

आपको बता दें कि इससे पहले रविवार की सुबह रजनीकांत ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। जिसके बाद वह अयोध्या पहुंचे थे। वहां रामलला का दर्शन-पूजन कर मंदिर के निर्माण कार्य को देखा था। वहीं, शनिवार को रजनीकांत ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने योगी के पैर छूए थे। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी।

रजनीकांत का यूपी दौरा तीन दिन का रहा है। वह यहां अपनी फिल्म जेलर के प्रमोशन के लिए आए थे। शनिवार को डिप्टी सीएम केशव मौर्य के साथ उन्होंने जेलर देखी थी।












Click it and Unblock the Notifications