Lucknow News: CM योगी बोले- PAC का इतिहास गौरवशाली, इसको समाप्त करने का कुत्सित प्रयास हुआ

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रांतीय सशस्त्र बल के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएसी का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। चाहे संसद पर हमला हो या श्रीराम जन्मभूमि पर हुआ हमला हो, हर जगह आतंकी मंसूबो को नाकाम करने का काम पीएसी के ही जवानों ने किया था। उनके शौर्य और गौरवशाली इतिहास को हमेशा याद रखा जाएगा।

योगी आदित्यनाथ

पीएसी बल में महिलाओं को भी स्थान प्राप्त हो, इस दृष्टि से प्रदेश सरकार ने जनपद लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में 03 महिला बटालियन की स्वीकृति दी है। प्रदेश में महिलाओं को पीएसी में स्थान प्राप्त हो इसका प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर कार्य भी प्रारम्भ किया जा रहा है। इसको लेकर कुशल खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

अब तक 500 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जा चुका है। राज्य ने एसडीआरएफ की एक बटालियन बनाई गई हैं। इनमें से तीन कम्पनियों और 9 टीमों को क्रियाशील भी कर दिया गया है। तीन अतिरक्त कम्पनियों के लिए मोटरबोट समेत अन्य उपकरण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है।

योगी ने कहा कि यूपी पीएसी का इतिहास सदैव स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। जब देश की संसद में हमला हुआ था तब 2001 में यूपी पीएसी के जवानों के पराक्रम के कारण उसको निष्कि्रय किया गया था। सभी हमलवारों को जवानों ने मार गिराकर उनके मंसूबों पर पानी फेरने का काम किया था। श्रीराम जन्मभूमि पर जब आतंकी हमला हुआ था तब भी उसको विफल करने का काम पीएसी ने ही किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएसी के गौरवशाली कार्यों और यूपी की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के प्रयास को संकीर्ण दायरे में रखने का प्रयास किया। लेकिन कुत्सित सोच का परिणाम था कि प्रदेश की 46 कम्पनियों को समाप्त करने का काम किया गया।

योगी ने कहा कि आज हमें इस बात को बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि पीएसी के गौरवशाली इतिहास को देखते हुए आज प्रदेश में कुल 33 बटालियन में 273 कम्पनियां क्रियाशील हैं लगभग 41 हजार आरक्षियों की भर्ती पूरी की गई। पदोन्नति की प्रक्रिया को भी पूरी तरह से पारदर्शी बनाने का काम किया गया।

यह भी पढ़ें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+