डोर टू डोर कैंपेनिंग के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा- 10 मार्च को अखिलेश यादव कहेंगे EVM बेवफा है
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। हालांकि कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस क्रम में राजनीतिक दल डोर टू डोर कैपेनिंग कर रहे हैं। रविवार को भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लखनऊ में डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज वो कह रहे हैं कि यह नई सपा है लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ये वही सपा है कि जिससे जनता खफा है और 10 मार्च को अखिलेश जी कहेंगे कि ईवीएम बेवफा है।
Recommended Video

वहीं समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा संपक्षक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव के साथ हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। हालांकि, शिवपाल यादव को इस सूची में कहीं जगह नहीं मिली है। इनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री व सपा नेता जया बच्चन और पूर्व सांसद डिंपल यादव का नाम भी शामिल है।
सपा की तरफ से जारी हुई इस लिस्ट में राम गोपाल यादव, रमेश प्रजापति राय, सिद्धार्थ सिंह समेत कुल 30 लोगों के नाम हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का नाम भी शामिल है। लेकिन दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी को इसमें जगह नहीं दी गई है। बता दें, दारा सिंह और धर्म सिंह सैनी भी स्वामी प्रसाद मौर्य की तरह ही योगी कैबिनेट में मंत्री रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications