क्लास रूम में निकाली पिस्टल और लगा दी लड़की के कनपटी पर

लड़की की कनपटी पर पिस्टल लगाकर धमकी देने लगा कि अगर वो उसके साथ नहीं चलेगी तो वो उसको जान से मार देगा। ये देखकर कॉलेज प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

मऊ। सूबे की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में फिसड्डी साबित हो रही है। कुछ ऐसा ही मामला मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के दादनपुर डीएसएसके महिला महाविघालय में देखने को मिला जब बीए तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा क्लास रूम में बैठकर पढ़ाई कर रही थी कि उसी समय एक सिरफिरा युवक महिला महाविद्यालय के कैंपस में प्रवेश करते हुए सीधे क्लास रूम तक जा पहूंचा और बाकी स्टुडेंटों के सामने पहले छेड़खानी की। फिर लड़की की कनपटी पर पिस्टल लगाकर धमकी देने लगा कि अगर वो उसके साथ नहीं चलेगी तो वो उसको जान से मार देगा। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रबंधक के लोग क्लास रूम में पहूंचे लेकिन तब तक युवक कॉलेज से फरार हो गया। युवक के इस दुश्साहस कारनामें से जहां कॉलेज प्रशासन सकते में है वहीं घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

एक तरफा प्यार में पागल युवक

एक तरफा प्यार में पागल युवक

बता दें कि युवक का नाम मुनीश है, जिले के कोपागज थाना के फतेहपुर ताल नरजा गांव का रहने वाला है। युवक छात्रा से एक तरफा प्रेम करता था लेकिन उसकी शादी हो जाने से युवक मानसिक रूप से सिरफिरा हो चुका था और उसे जब पता चला तो वो उसके कॉलेज पहुंचा और इस घटना को अंजाम देने लगा। छात्रा शादीशुदा है और वो युवक को ना तो जानती है और ना ही पहचानती है। दरसअल ये मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग का है, जहां मुनीश ने रीना को अपने साथ ले जाने की धमकी दी है। घटना के बाद से छात्रा के परिजन डरे-सहमे पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मुनीश को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कैद कर लिया है।

डरा हुआ है लड़की का परिवार

डरा हुआ है लड़की का परिवार

इस पूरे मामले में छात्रा के परिजनों की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है क्योंकि उन्हें डर है की महिला शादीशुदा है और इस घटना से उसकी बदमानी हो सकती है। वहीं सीओ घोसी अरशद जमाल सिद्दीकी ने बताया कि कॉलेज में लड़की के साथ छेड़खानी हुई है। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और एक युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। आईपीसी की धारा 354,506 एससीएसटी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सरकार पर सवाल खड़े कर रही है घटना

सरकार पर सवाल खड़े कर रही है घटना

गौरतलब है कि सरकार बनते ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया, जिनका मकसद था सार्वजनिक स्थान के साथ-साथ कॉलेज स्कूल के आसपास महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वालों पर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कॉलेज प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं लेकिन कॉलेज प्रशासन की तरफ से यहां पर चूक हुई है। इसका जिम्मेदार कौन है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+