हिमाचल फैक्ट्री में लव जिहाद! साहिल बनकर फाजिल ने 4 साल तक संबंध बनाए, शादी के लिए इस्लाम कबूलने का दबाव
Love Jihad Exposed: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक गंभीर धोखाधड़ी और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश की एक फैक्ट्री में काम करते समय एक व्यक्ति ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर उसके साथ 4 साल तक रिश्ता बनाए रखा। शादी का वादा करके उसका यौन शोषण किया, पैसे और गहने लिए, फिर मुरादाबाद भाग गया। जब शादी की बात आई, तो आरोपी के परिवार ने उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया।
पुलिस ने आरोपी फाजिल अंसारी उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके माता-पिता और भाई फरार बताए जा रहे हैं। महिला ने मुढ़ा पांडे पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कराया है। आइए टाइमलाइन में समझें कब क्या हुआ?

कौन है आरोपी फाजिल अंसारी उर्फ साहिल?
फाजिल अंसारी आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। उसने हिमाचल प्रदेश की एक फैक्ट्री में काम करते हुए खुद को 'साहिल' बताया। महिला के अनुसार, वह पवित्र धागा (मौली) पहनता था, मंदिरों और गुरुद्वारों में उसके साथ जाता था और हिंदू-सिख रीति-रिवाजों में भाग लेता था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर रिश्ता बनाया। महिला के आरोपों के अनुसार, उसने 4 साल तक धोखे में रखा। जब शादी की बात आई तो असली चेहरा सामने आया। आरोपी के परिवार ने शादी की शर्त रखी कि महिला अपना धर्म बदल ले।
टाइमलाइन में समझें कब क्या हुआ?
2021-2022 (शुरुआत): महिला आजमगढ़ की रहने वाली है। वह नौकरी के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश गई। वहां फैक्ट्री में काम करते हुए फाजिल अंसारी से मुलाकात हुई। आरोपी फाजिल ने खुद को साहिल बताया। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे रिश्ता बन गया।
2022 से 2025 (4 साल का रिश्ता): आरोपी महिला के साथ मंदिरों और गुरुद्वारों में जाता था। पवित्र धागा पहनकर धार्मिक रीति-रिवाजों में शामिल होता था। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसका यौन शोषण भी किया गया। महिला ने आरोपी को पैसे भी दिए (कुल 12 लाख रुपये बताए गए)। आरोपी ने शादी का वादा किया।
2025 (शादी की मांग): जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने इनकार कर दिया। उसने 12 लाख रुपये, मोबाइल फोन और सोने की चेन लेकर मुरादाबाद भाग जाने का आरोप है।
साहिल की तलाश में महिला पहुंची मुरादाबाद, होश हुए फांकता!
महिला आरोपी की तलाश में मुरादाबाद पहुंची। वहां उसे पता चला कि 'साहिल' असल में फाजिल अंसारी है। आरोपी के परिवार ने स्पष्ट कहा कि शादी तभी होगी जब वह अपना धर्म बदल लेगी। महिला के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वह पुलिस स्टेशन पहुंची।
एक शर्त पर हुआ पुलिस समझौता, फंस गई
एक पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसमें कोर्ट मैरिज के लिए हिमाचल प्रदेश जाने का फैसला हुआ। शर्त थी कि जो पक्ष पीछे हटेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। पिछले 1 साल से मुरादाबाद में महिला मामले की पैरवी के लिए रह रही थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार ने बार-बार नमाज पढ़ने और धर्म बदलने का दबाव डाला।
13 जून 2026 (रविवार) को महिला ने मुढ़ा पांडे पुलिस स्टेशन में विस्तृत शिकायत दर्ज कराई। तस्वीरें, पैसे के लेन-देन के सबूत और अन्य दस्तावेज जमा किए। फाजिल अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके माता-पिता और भाई फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। SP (सिटी) कुंवर रणविजय सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे जांच चल रही है।
महिला की मुख्य शिकायतें क्या हैं?
- पहचान छिपाकर 4 साल तक रिश्ता बनाए रखना। यौन शोषण किया।
- 12 लाख रुपये, मोबाइल और सोने की चेन लेकर फरार होना।
- शादी के लिए जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव। इनकार पर मारपीट।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सख्त कार्रवाई की अपील।
पुलिस की कार्रवाई कहां तक पहुंची?
पुलिस ने धोखाधड़ी, यौन शोषण और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस अब फरार तीनों रिश्तेदारों को पकड़ने और पूरे मामले की गहन जांच करने में जुटी है।
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां अंतरधार्मिक रिश्तों में पहचान छिपाने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव लगाने के आरोप लगे हैं। सरकार ने 'लव जिहाद' को लेकर सख्त कानून बनाए हैं। हालांकि, हर मामले को अलग-अलग तथ्यों के आधार पर देखना चाहिए। पुलिस की जांच अंतिम सत्य तय करेगी।













Click it and Unblock the Notifications