Loksabha Election 2024: वरुण गांधी के लिए बीजेपी में सबकुछ खत्म हो गया? विकल्प की तलाश में जुटा संगठन

2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम है। बीजेपी जीती तो वह तीसरी बार केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। हालांकि बीजेपी के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं।

Varun Gandhi in Bhartiya Janta Party: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी 2024 के चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है। महासंपर्क अभियान के जरिए वह अपने कार्यक्रमों को गति दे रही है लेकिन पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी लगातार बीजेपी का विरोध कर रहे हैं। संगठन के सूत्र बताते हैं कि बीजेपी में अब उनके लिए लगभग सबकुछ खत्म हो गया है क्योंकि बीजेपी उनकी जगह नए नेता की तलाश में जुट गई है।

महासंपर्क अभियान से दूर हैं वरुण गांधी

संगठन के सूत्रों का दावा है कि वरूण गांधी एक तो लगातार कई मुद्दों पर बीजेपी का विरोध कर रहे हैं दूसरी ओर पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे कार्यक्रमों में हिस्सा भी नहीं ले रहे हैं। खासतौर से संगठन की ओर से इस समय पूरे देश में महासम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी सांसदों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन वरूण बीजेपी के इन कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं जिसको पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ ही केंद्रीय आलाकमान ने भी काफी गंभीरता से लिया है।

वरुण गांधी

बीजेपी ने शुरू की वरुण के विकल्प की तलाश

सूत्रों की माने तो बीजेपी ने अब वरुण के विकल्प की तलाश शुरू कर दी है। बीजेपी ने पीलीभीत में एक नेता की तलाश की है जो ओबीसी समुदाय से हैं और वो लगातार दो बार वहां से विधायक हैं और इलाके में काफी लोकप्रिय भी हैं। 2012 में उन्होंने बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन सपा के उम्मीदवार से उनको हार का सामना करना पड़ा था।

वरुण के रुख से बीजेपी आलाकमान खफा

बीजेपी के उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो वरूण गांधी बीजेपी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं खासतौर से महासम्पर्क अभियान से। इससे पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व काफी नाराज है। इस अभियान के तहत मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाया जा रहा है। सभी सांसदों को इसके लिए टास्क पकड़ाया गया है।

पीलीभीत में लंबे समय से काम कर रहे बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि,

वरुण गांधी 2021 से ही पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं और वो अपने कार्यक्रम पार्टी से हटकर करते हैं। पार्टी के कार्यक्रमों से उनका कोई लेना देना नहीं होता है। हमें संगठन की तरफ से यहां पार्टी के कार्यक्रमों को चलाने को कहा गया है। हम 2024 के चुनाव में लड़ने वाले बीजेपी उम्मीदवार को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के घोषणा की प्रतिक्षा कर रहे हैं।

निजी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे वरुण

हालांकि इधर वरूण गांधी भी जिले में अपने कार्यक्रमों के जरिए लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने 29 जून को एक ट्विट किया था जिसमें उन्होंने लिखा है, '' पीलीभीत, आज और कल...अपनों के साथ, विजय के संकल्प के साथ, विजय की ओर...''

दो सालों से बीजेपी के खिलाफ मुखर हैं वरुण

गौरतलब है कि वरूण गांधी पिछले दो सालों से लगातार बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के विरोध में बोलते रहे हैं। किसानों को लेकर लाए गए बिल को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उस समय में उन्होंने बीजेपी के दिवंगत नेता और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के स्पीच की एक वीडिया क्लिप भी जारी की थी जिसमें वो किसानों को लेकर इंदिरा गांधी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का विरोध कर रहे थे।

विधानसभा चुनाव में सभी सीटें जीती थी बीजेपी

हालांकि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने यहां की चार विधानसभा सीटों में से सभी पर जीत हासिल की थी। ये सीटें इसलिए भी मायने रखती थीं क्योंकि इन सीटों पर तत्कालीन किसान आंदोलन का कोई असर नहीं पड़ा था। बीजेपी ने परिणाम आने के बाद राहत की सांस ली थी क्योंकि यही इलाका किसान आंदोलन में सबसे अधिक सक्रिय था और यहां वरुण गांधी फैक्टर का असर भी नहीं दिखाई दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+