लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की पांचवीं सूची, आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव समेत 6 नाम घोषित

Lok Sabha elections: लोकसभा चुनाव को लेकर सपा अपने कैंडिडेट्स की पांचवीं सूची जारी कर दी है। नई कैंडिडेट्स लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर, मिश्रिख, सुलतानपुर, इटावा, जालौन और आजमगढ़ सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया है।

सपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पांचवी लिस्ट में गौतम बुद्ध नगर सीट से डॉ. महेंद्र कुमार, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुलतानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र कुमार दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और आजमगढ़ लोकसभा सीट ने धर्मेंद्र यादव को मौका दिया है।

Lok Sabha elections 2024

सपा ने मिश्रिख सीट पर प्रत्याशी का नाम बदला है। पार्टी ने इससे पहले रामपाल राजवंशी को प्रत्याशी बनाया था लेकिन अब नाम बदलकर मनोज कुमार राजवंशी को उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि पार्टी अब तक 42 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है।

बता दें कि रामपाल राजवंशी सपा के पुराने नेता हैं। वे दो बार मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 1996 में लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर मिश्रिख विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था। 2007 में वह समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े और चुनाव लड़कर फिर विधायक बने। इसके बाद 2012 में भी उन्होंने सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। रामपाल अखिलेश सरकार में कारागार राज्य मंत्री भी बनाए गए थे। 2017 और 2022 में मिश्रिख सीट पर ही उन्हें हार झेलनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+