जौनपुर में पीएम ने सीएम योगी के साथ की रैली, PM मोदी ने पूछा- ई बतावा हम ईहां से जीत के लिए आश्वस्त होके जाईं
प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यूपी के पूर्वांचल चुनावी दौरे पर पहुंचे हुए हैं। आजमगढ़, भदोई के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जनसभा की। जिसमें उन्होंने भाजपा के लिए वोट मांंगे साथ ही मोदी गारंटी देने का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब जौनपुर की जनता से उन्हीं की अवधी भाषा में सवाल किया तो जनसभा में मौजूद वोटरों और भाजपा समर्थकों के चेहरे खिल उठे और पूरा स्थल मोदी- मोदी के उद्घोष से गूंज उठा।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पूछा मशलीशहर में कमल के फूल खिली न, हम ईहां से जीत के लिए आश्वस्त होके जाईं न?
प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहामैं देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने वोटरों से कहा आप लोग जिनके घर भी जाइए उन्हें बताइएगा मोदी ने गारंटी दी है कि जिसे भी घर नहीं मिला, गैस का कनेक्शन नहीं मिला सब मिलेगा।
उन्होंने कहा मैंने तय किया है कि आपके घर में आने वाला बिजली का बिल जीरो हो। इतना ही नहीं जो आपके घर में सौर्य ऊर्जा से बिजली उत्तपन्न होगी उसे सरकार आपसे खरीदकर आपको पैसे भी देगी। उन्होंने कहा मोदी की एक और गारंटी आपके माता- पिता, चाचा- चाची दादा दादी सबके इलाज की चिंता आपका बेटा मोदी करेगा।












Click it and Unblock the Notifications