लोकसभा चुनाव: सीएम योगी ने दी सलाह- खड़गे को सच बोलना चाहिए वैसे ही यूपी में कांग्रेस का सफाया हो गया है

लोकसभा चुनाव के लिए अब तक चार चरण के मतदान हो चुके हैं। वहीं जिन सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होना है। उन सीटों पर राजनीति पार्टियों के दिग्गज नेता प्रचार करते हुए विपक्षी पार्टियों और उनके नेताओं पर जमकर हमले कर रहे हैं।

बुधवार को उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर पर हमला बोलते हुए सच बोलने की सलाह दी है।

cm yogi

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को सच बोलने की आदत डालनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का वैसे भी सफाया है।

उन्‍होंने कहा कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी ने हमेशा बंटवारे की राजनीति की है। कांग्रेस का इतिहास है देश को पहले बांटा, फिर जाति, मत और मजहब के आधार पर बांटा, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा। आज फिर ये उसी प्रकार की विभाजन की राजनीति करना चाहते हैं।

इसके साथ ही सीएम येागी ने कांग्रेस और सपा पर झूठ बोलकर गुमराह करने की राजनीति करने का आरोप लगाया। 2012 में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री थे! उन्होंने कहा था कि यहां जितने भी दलित महापुरुषों के स्मारक बने हुए हैं इन्हें तोड़कर कोई दूसरी चीज बनाएंगे..बांटो और राज करो के कांग्रेस के सिद्धांत का अनुसरण आज INDI गठबंधन कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा संविधान में जितना संशोधन और जितनी छेड़छाड़ कांग्रेस ने की इतना किसी ने नहीं किया। आज भी कांग्रेस और सपा इस प्रकार का षड्यंत्र कर रहे हैं जो देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति हो सकती है। उन्‍होंने कहा INDI गठबंधन राम विरोधी है। ये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति को मिलने वाले आरक्षण के विरोधी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+