लोकसभा चुनाव: बरेली में CM योगी बोले- नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को एक के बाद एक ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां और जनसभाएं की। मुख्‍यमंत्री योगी ने विपक्षी कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने बोला सपा-बसपा और कांग्रेस के राज में अपराधियों का बोलबाला था और भाजपा की सरकार में अपराधियों की घिग्घी बंधी हुई है। सीएम योगी ने कहा भाजपा सरकार जो कहती है उसे करके दिखाती है।

cm yogi

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा उत्‍तर प्रदेश की पिछली सरकारें कर्फ्यू लगवाती थीं और दंगा पॉलिसी के लिए कुख्‍यात थीं। वहीं बीते सात सालों में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ क्‍योंकि दंगा करने वाले ये जानते हैं कि दंगा किया जो उन्‍हें उल्‍टा टंगवा दिया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा व्‍यापरी हो या अन्‍य सभी आज सुरक्षि‍त हैं, अपराधियों को पता है कि अगर गड़बड़ की तो उनके जहन्नुम के रास्ते उसके लिए तैयार हैं। सुरक्षा का बेहतर इंतजाम है। नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा।

सीएम योगी ने कहा भारतीय जनता समस्याओं को सुलझाने में विश्वास रखते हैं. आपने देखा होगा कि हमने यूपी को सुरक्षित बनाया है. हमने विकास के लिए बहुत काम किया है। यह नए भारत का नया यूपी है, हम आपके साथ आपकी सुरक्षा के लिए खड़े हैं'।सीएम योगी ने कहा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) "एक ही गुट के टुकड़े" हैं और तीनों विपक्षी दलों पर । तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा जब वे सत्ता में थे तो माफिया और आपराधिक तत्वों को आश्रय दे रहे थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का आह्वान किया।

सीएम योगी ने कहा क्या ये राजनीतिक दल अयोध्या में राम मंदिर बनवा सकते थे, कश्मीर में धारा 370 ख़त्म कर सकते थे, आप तीन तलाक़ को ख़त्म कर सकते हैं? उन्‍होंने कहा आप लोगों को इनके बहकवे में नहीं आना चाएिए।

सीएम योगी ने पूछा क्या ये विपक्षी पार्टियां अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर सकती हैं? जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर सकती थी या तीन तलाक को समाप्त करने का कदम उठा सकती थींं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+