लोकसभा चुनाव 2024: डिंपल यादव के सपोर्ट में उतरीं बेटी, मां के लिए मैनपुरी में किया प्रचार, देखते रह गए लोग
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां पूरी तैयारी से मैदान में उतर आई है। वोट जुटाने के लिए पार्टियां प्रचार कर रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी चुनाव प्रचार में जुट गई हैं।
डिंपल यादव को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतारा गया है। खास बात है कि मां डिंपल यादव के सपोर्ट में बेटी अदिति यादव उतरी हैं। डिंपल यादव जब मैनपुरी में चुनाव प्रचार कर रही थीं, तो उनके साथ अदिति यादव भी दिखाई दीं। तभी लोगों का ध्यान उनकी बेटी पर गई।

अदिति यादव अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। साथ ही लोगों से अपनी मां के लिए वोट मांगते दिख रही हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी के लिए मैनपुरी लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का यह गढ़ रहा है।
डिंपल यादव पर मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने की जिम्मेदारी है। मैनपुरी के लोग नेताजी को दद्दा कहा करते थे। इस विरासत को बचाने की जिम्मेदारी अब डिंपल यादव पर है। चुनाव प्रचार के बीच उनकी बेटी अदिति यादव को देखा गया। अदिति कुछ महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठी नजर आईं।
चुनाव प्रचार में अदिति पहली बार मैदान में आई हैं। इससे पहले वे सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रही हैं। लेकिन इस बार वो अपनी मां के सपोर्ट में सीधा मैदान में उतरी हैं। हालांकि, डिंपल यादव यहां से मौजूदा सांसद हैं। इससे पहले यहां से मुलायम सिंह यादव खुद सांसद थे। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने जीत दर्ज की थी।
समाजवादी पार्टी ने उन्हें फिर से मैनपुरी सीट से टिकट दिया है। डिंपल यादव चुनाव प्रचार में मजबूती से जुट गई हैं। वे इस बार भी जीत दोहराने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। मैनपुरी के लोग सपा पर बेहद प्यार लुटाते हैं।
यह भी पढ़ें- UP Politics: 2014 और 2019 की गलती नहीं दोहराना चाहते अखिलेश, उतारे ऐसे उम्मीदवार जो BJP को देंगे कड़ी टक्कर












Click it and Unblock the Notifications