Lok Sabha Elections 2024: सपा को अभी और लगेगा झटका, ये दिग्गज नेता भाजपा का थाम सकते हैं हाथ
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। जहां देश की 26 विपक्षी पार्टियों ने मिलकर चुनाव में एनडीए को चुनौती देने के लिए गठबंधन करके INDIA ग्रुप का गठन किया है वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनौती से निपटने के लिए अपनी पार्टी को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।
विपक्षी एलाइंस में शामिल उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी को भाजपा ने सोमवार को एक और बड़ा झटका दिया है। सपा की पूर्व विधायक शालिनी यादव समेत कई दिग्गज नेता सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले 19 जुलाई को सपा के दिग्गज नेता सपा दारा सिंह छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी के अलावा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकरके अलावा रालोद के नेता राजपाल सैनी, समेत एक दर्जन सपाईयों ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए शपथ ले ली है।
सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में अखिलेश यादव की पार्टी में बड़ी टूट हो सकती है। एक दो नहीं बल्कि अभी एक दर्जन से और अधिक नेता सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
याद रहे सपा के साथ गठबंधन में शामिल ओमप्रकाश राजभर जो कि एनडीए के पुराने साथी थे उन्हें भाजपा ने अपना बना लिया है वहीं यूपी में सपा नेता दारा सिंह की भाजपा में वापसी पार्टी की एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखी जा रही है।
कर्नाटक और हिमाचल जैसे राज्य गवांने के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव में यूपी को लेकर फूंक फूंक कर कदम रख रही रही है। भाजपा ने आम चुनाव से पहले जिताऊ और टिकाऊ उममीदवार की तलाश के लिए यूपी में ऑपरेशन लोटस शुरू कर चुकी है।
भाजपा ऐसे उम्मीदवारों से संपर्क साधना शुरू कर चुकी है जो जातीय समीकरण और अपने क्षेत्र में पकड़ के हिसाब से बेहतर हों। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा के अन्य कई दिग्गज नेता भी बेहतर संभावनाएं तलाशने के चक्कर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साध रहे हैं ।
उत्तर प्रदेश जहां भाजपा मजबूत स्थिति में हैं वहां पर लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को और मजबूत करने के लिए सारे तिकड़म कर रही है।
सूत्रों के अनुसार पूर्वांचल और बुंदेलखंड के नेता भाजपा आलाकमान के संपर्क में हैं। वहीं अमेठी के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह जल्द भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। ऐसी अटकलें इसलिए लगाई जा रही हैं क्योंकि हाल ही में राकेश प्रताप ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की थी।
ये दिग्गज नेता भी जल्द ज्वॉइन कर सकते हैं भाजपा
सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सपा नेता राम अचल राजभर और लाल जी वर्मा भी जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राम अचल राजभर और लाल जी वर्मा उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही सपा में शामिल हुए थे। इनके अलावा पूर्व मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी, विधायक, ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह, पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, पूर्व विधयक दीप नारायण सिंह समेत कई अन्य नेताओं के भाजपा मे शामिल होने की खबरें हैं।
यूपी में टूट के बाद सपा हो जाएगी कमजोर
यूपी की प्रमुख विपक्षी पार्टी में जल्द अगर इससे बड़ी एक और टूट होती है तो सपा की हालत यूपी में लोसभा चुनाव से पहले कमजोर हो सकती है। ठीक वैसे ही जैसे महाराष्ट्र में अजीत पवार और उनके गुट के विधायकों के द्वारा भाजपा से हाथ मिलाने के बाद शरद पवार की एनसीपी जैसी कमजोर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications