Lok Sabha Election: टिकट कटने पर मंच पर फूट-फूटकर रोईं स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा, देखें Video
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के बदायूं लोकसभा सीट से सांसद और भारतीय जनता पार्टी की नेत्री संघमित्रा मौर्य को इस बार बदायूं लोकसभा सीट से टिकट न मिलने के कारण उनका रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। [नोट- Video अंत में है।]
बताया जा रहा है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक जनसभा को संबोधित किया जाना था। इस जनसभा में मंच पर यूपी के मंत्री गुलाब देवी के बगल में स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और भाजपा नेत्री संघमित्रा मौर्य भी बैठीं थी।

इसी दौरान मंच पर मौजूद संघमित्रा मौर्य अचानक रोने लगीं। संघमित्रा मौर्य के रोते समय किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दावा किया जा रहा है की टिकट न मिलने के कारण संघमित्रा मौर्य मंच पर रो रही थीं। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो और इस मामले की पुष्टि नहीं करता है।
2019 में भारतीय जनता पार्टी ने दिया था टिकट
साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को बदायूं लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था। संघमित्रा मौर्य ने सपा के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद करते हुए जीत हासिल की थी।
उसके उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान संघमित्रा मौर्य के पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। उसके बाद ही स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू समाज को लेकर खूब बयान बाजी की जाने लगी।
उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी से भी इस्तीफा देकर अपनी पार्टी बना ली। इधर लगातार हिंदू विरोधी बयान दिए जाने के चलते स्वामी प्रसाद मौर्य चर्चा में बने रहे लेकिन यह बात भारतीय जनता पार्टी नेताओं को नागवार गुजरती रही।
पिता के चलते बेटी का कट गया टिकट
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म को लेकर किए जा रहे बयान बाजी के चलते ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य का बदायूं से इस बार टिकट काट दिया गया। संघमित्रा मौर्य की जगह बीजेपी ने दुर्ग विजय शाक्य को उम्मीदवार बनाया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बदायूं में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया जाना था। इसी कार्यक्रम में संघमित्रा मौर्य भी पहुंची थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मंच पर मौजूद संघमित्रा मौर्य अचानक फूट-फूट कर रोने लगीं।
देखें Video-
हालांकि यह भी बात सामने आई है कि जिस दौरान संघमित्रा मौर्य का यह वीडियो बनाया गया उसे दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर नहीं पहुंचे थे। 16 सेकंड के वीडियो में कुर्सी पर बैठकर रोते-रोते संघमित्रा वहां से उठकर चली जाती हैं, जबकि गुलाब देवी वहीं पर बैठी हैं।












Click it and Unblock the Notifications