Hema Malini Net Worth: गहनों की शौकीन हैं हेमा मालिनी, पति धर्मेंद्र भी नहीं हैं कम
Mathura Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हेमा मालिनी ने मथुरा लोकसभा सीट से मैदान में हैं। नामांकन फॉर्म में भरे गए ब्यौरे के मुताबिक हेमा मालिनी अरबों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।
इतना ही नहीं, हलफनामे को देखकर साफ पता चलता है कि हेमा मालिनी को गहनों का बहुत शौक है। हेमा के पास करोड़ों रुपए की जूलरी हैं और उन्होंने एक करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज भी ले रखा है।

297 करोड़ की है संपत्ति
चुनावी हलफनामें में उन्होंने अपना लेखा-जोखा पेश किया है। हलफनामे में दिए गए ब्यौरे के मुताबिक फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी 297 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।
नकदी की बात करें तो उन्होंने हलफनामे में बताया है कि उनके पास 13 लाख 52 हजार 865 रुपये और उनके पति धर्मेंद्र के पास 43 लाख 19 हजार 16 रुपये नकद हैं। इसमें उन्होंने अपना मुख्य पेशा कलाकारी बताया है।
आय के स्रोत के बारे में बताते हुए उन्होंने बिजनेस, किराया और ब्याज आदि का जिक्र किया है। इतना ही नहीं हेमा मालिनी के पास 2 करोड़ 96 लाख रुपये की विरासती संपत्ति भी है।
एक करोड़ से अधिक है कर्ज
हेमा मालिनी पर 1 करोड़ 42 लाख 21 हजार 695 रुपये का कर्ज है। सिर्फ पत्नी हेमा मालिनी ही नहीं बल्कि उनके पति धर्मेंद्र पर भी 6 करोड़ 49 लाख 67402 रुपये का कर्ज है।
बात करें गहने की तो नॉमिनेशन फॉर्म में दी गई जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी के पास तीन करोड़ 39 लाख 39 हजार 307 रुपए के गहने हैं। इसके अलावा 61 लाख की लग्जरी कार है।
हेमा मालिनी के पास मुंबई के गोखले रोड पर एक फ्लैट, मुंबई की जयहिंद कॉपरेटिव सोसाइटी में जमीन और पल्स हाउस, अंधेरी में दो फ्लैट, चेन्नई में एक फ्लैट और वृंदावन में एक बंगला है। इन सभी की कीमत 1 अरब 13 करोड़ 60 लाख 51 हजार 610 रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications