Lok Sabha Election: जानिए कौन हैं जितिन प्रसाद? जिन्हें BJP ने वरुण गांधी की जगह पीलीभीत से बनाया उम्मीदवार
Lok Sabha Election 2024 Pilibhit: भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को पीलीभीत लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया गया। ऐसे में काफी समय से लगाया जा रहे कयास पर भी विराम लग गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पीलीभीत लोकसभा सीट से जितिन प्रसाद को मैदान में उतर गया है। पीलीभीत सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को इस लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है।

इस सीट से जितिन प्रसाद को टिकट मिलने के बाद अब पीलीभीत लोकसभा सीट की लड़ाई और दिलचस्प बताई जा रही है। क्योंकि इस सीट से वरुण गांधी द्वारा भी नामांकन पत्र खरीद लिया गया था। चर्चा है कि वरुण गांधी निर्दलीय नामांकन कर सकते हैं।
फिलहाल आइए जानते हैं कि कौन हैं जितिन प्रसाद, जिन पर भारतीय जनता पार्टी ने वरुण गांधी से भी ज्यादा भरोसा किया और उन्हें पीलीभीत लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया?
दादा और पिता थे कांग्रेस पार्टी के नेता
दरअसल, जितिन प्रसाद के दादा और उनके पिता कांग्रेस के बड़े नेता थे। इसके अलावा जितिन प्रसाद भी खुद काफी समय तक कांग्रेस पार्टी से राजनीति कर चुके हैं। हालांकि साल 2021 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली।
जितिन प्रसाद का जन्म 29 नवंबर 1973 में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ था। जितिन प्रसाद की शुरुआती शिक्षा देहरादून की दून स्कूल से हुई थी। उसके बाद वह श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स किया।
बीकॉम करने के बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया। साल 2001 में जितिन प्रसाद को युवा कांग्रेस का सचिव बनाया गया था। उसके बाद साल 2004 में उन्होंने शाहजहांपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में विकसित हासिल किए थे।
जितिन प्रसाद के पिता और बाबा की बात करें तो जितिन प्रसाद के पिता जितेंद्र प्रसाद ने सोनिया गांधी से बगावत कर साल 2000 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था, हालांकि वह चुनाव हार गए थे। उसके बाद साल 2001 में जितिन प्रसाद के पिता जितेंद्र प्रसाद का निधन हो गया।
फिलहाल लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पीलीभीत लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। वरुण गांधी पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद हैं और वे भी चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि इस चुनाव में किसे सफलता मिलती है?












Click it and Unblock the Notifications