अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस और सपा की टेंशन बढ़ाएगी BSP, दोनों लोकसभा सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार!
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान अभी तक चुनाव आयोग द्वारा नहीं किया गया है। हालांकि किसी भी समय चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों अपने अपने स्तर से तैयारियों में जुटी हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण सीटों पर जनता के निगाह है। इनमें से अमेठी और रायबरेली की लोकसभा सीट भी काफी महत्वपूर्ण है। यह सीट गांधी परिवार की पारंपरिक सीट कही जाती है। अभी तक कांग्रेस द्वारा इन दोनों सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है। गठबंधन के तहत अमेठी और रायबरेली में समाजवादी पार्टी द्वारा कांग्रेस के प्रत्याशी का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इससे जहां कांग्रेस को फायदा मिलेगा लेकिन इसी बीच BSP (बहुजन समाज पार्टी) ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
बताया जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए उतारा जाएगा। ऐसे में अमेठी और रायबरेली में यदि बसपा द्वारा उम्मीदवारों को उतार दिया गया तो कांग्रेस प्रत्याशी की मुस्किलें बढ़ जाएंगी।
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल द्वारा कहा गया है कि बहुजन समाज पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी के सभी 80 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवार उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली में पहले भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे और इस बार भी पार्टी द्वारा उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
वहीं गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख मायावती द्वारा पहले ही इसे लेकर ऐलान कर दिया गया है कि बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अकेले चुनाव लड़ेगी। ऐसे में किसी पार्टी के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
ऐसे में यदि अमेठी तथा रायबरेली लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा उम्मीदवार उतारा जाता है तो यह कांग्रेस के साथ ही गठबंधन के लिए भी एक बड़ी मुश्किल पैदा कर सकती है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पिछले चुनावों की तरह बसपा से इन दोनों सीटों पर गठबंधन को भारी नुकसान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications