Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव बोले, अपनों का सम्मान नहीं करती BJP, होर्डिंग्स से गायब है राजनाथ की फोटो

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान होने के बाद पहली बार रोड शो किए। उन्होंने कानपुर देहात से कन्नौज तक रोड शो किया।

रोड शो के दौरान रसूलाबाद चौराहे पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनों का सम्मान नहीं करती है।

lok-sabha-election-akhilesh-yadav-said-bjp-does-not-respect-its-own-people

अखिलेश यादव ने कहा कि राजनाथ सिंह बहुत बड़े नेता हैं और एक समय पर प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम की चर्चा थी। लेकिन हालत देखिए बीजेपी अपनों की इज्जत नहीं करती और उनकी फोटो तक होर्डिंग से गायब है।

जो भी होर्डिंग्स लगे हैं उनमें केवल एक ही फोटो देखने को मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा की हमारे ऊपर एक वर्ग विशेष के लिए काम करने का आप नेता सदन लगाते आए हैं लेकिन आज तक 46 में 56 की सूची नहीं दे पाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि इन लोगों का काम सिर्फ झूठा प्रचार करना है और लोगों को गुमराह करना है। उन्होंने शिवली और रसूलाबाद में बनी हवाई पट्टी का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह हवाई पट्टी समाजवादियों की देन है लेकिन इस हवाई पट्टी पर आज तक जहाज नहीं उतर पाया।

आगे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। लोग बेरोजगारी और महंगाई से काफी परेशान हैं लेकिन सरकार को बेरोजगारों की आवाज सुनाई नहीं देती है।

अखिलेश यादव शनिवार को दोपहर में कानपुर देहात से रोड शो निकालने के बाद रात करीब 8 बजे कन्नौज में पहुंचे। इस दौरान रास्ते में समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके कई जगह स्वागत भी किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+