प्रियंका गांधी के खिलाफ मैदान में होंगी यादव परिवार की छोटी बहू! BJP से टिकट मिलने को लेकर क्या बोलीं?

लोकसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। सभी पार्टियां जी-जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। पार्टियों ने अपने कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान भी कर दिया है, लेकिन अभी भी कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां पार्टियाों ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है।

इन सीटों को लेकर चर्चा तेज है। ऐसी ही एक लोकसभा सीट है उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट। इस सीट पर अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
यह भी देखें: Gwalior News: सीएम के बगल में सीट न मिलने से नाराज हुए बीजेपी मंत्री, पास बैठे दूसरे मंत्री ने मनाया उन्हें

Aparna Yadav Priyanka Gandhi

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव ने बड़ा दिया है। अपर्णा ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि पार्टी उन्हें जहां से भी और जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे निभाएंगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी उन्हें रायबरेली भेजे देगी तो वो वहां भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी और पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेंगी।

प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार अपर्णा यादव
अपर्णा यादव ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाएगी तो वो प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने दावा किया कि वह निश्चित रूप से प्रियंका गांधी को हरा सकती हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं समाजवादी पार्टी के टिकट पर कैंट विधानसभा चुनाव लड़ी थी, तब वहां परिस्थितियां काफी खराब थीं, उसके बावजूद मैं दूसरे नंबर पर आई थी। यहां तो फिर भी बीजेपी साथ खड़ी है।"

अपर्णा ने भाजपा की बदौलत प्रियंका गांधी को हराने की बात की है। रायबरेली सीट काफी समय तक कांग्रेस का गढ़ रह चुकी है। इस सीट पर गांधी परिवार के सदस्य चुनाव लड़ते आए हैं, लेकिन इस बार अब तक यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा ये साफ नहीं हो सका है।
यह भी देखें: बीजेपी से नाता तोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले कौन हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री, 10 साल बाद की वापसी

अपर्णा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपर्णा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है और लोग नहीं चाहते हैं कि कांग्रेस उनके सामने आए। कांग्रेस पर स्त्री विरोधी होने का आरोप लगते हुए कहा कि हर दिन कांग्रेस की ओर महिला उत्पीड़न को लेकर से गैर-जिम्मेदराना बयान आते रहते हैं।

अपर्णा यादव ने डिंपल यादव के बारे में क्या कहा?
बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने डिंपल यादव के बारे में बात करते हुए कहा कि वो परिवार का आदर करती हैं। मैनपुरी में डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कमेंट करते हुए उन्होंने बताया कि उनके दिमाग में इस तरह की कोई बात नहीं है कि वह डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़ें। वह अपने परिवार और बड़ों का आदर करती हैं। उन्होंने बताया कि बीजेपी से उनके विचार मिलते हैं, इसलिए वो बीजेपी में शामिल हुईं।
यह भी देखें: 'हम राम के उपासक, वे राम के व्यापारी', जयराम रमेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+