Gwalior News: सीएम के बगल में सीट न मिलने से नाराज हुए बीजेपी मंत्री, पास बैठे दूसरे मंत्री ने मनाया उन्हें

Gwalior News: लोकसभा चुनाव के लिए जैसे-जैसे चुनाव प्रचार गति पकड़ रहा है। वैसे-वैसे नेताओं में रूठने मनाने का दौर भी तेज हो गया है।

ग्वालियर में सोमवार रात बूथ समिति सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास वाली सीट न मिलने औऱ कार्यक्रम के बैनर से फ़ोटो गायब होने पर कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह नाराज हो गए थे।

Gwalior angry over minister Narayan chair

कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे तभी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उनकी नाराजगी को भांप लिया और काफी देर मनाने की मशक्कत के बाद उन्हें CM के पास बैठाया तब कहीं जाकर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की नाराजगी दूर हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

ग्वालियर में लोकसभा चुनाव में भाजपा विधानसभा स्तर पर बूथ समिति सम्मेलन आयोजित कर रही है। ताकि पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाई जा सके लेकिन इस दौरान सोमवार रात ऐसी घटना घटी जिसके चलते पार्टी पर गुट बाजी के आरोप लग रहे हैं।

ग्वालियर के बिरला नगर पुल के पास मौजूद गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री को मंच पर मुख्य स्थान यानी कि CM के पास जगह न देते हुए कुछ दूरी पर बैठाया गया, यहां तक की कार्यक्रम के बैनर से उनका फोटो भी गायब कर दिया गया जिसके चलते वह नाराज हो गए और कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे।

तभी कैबिनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए उन्हें मनाने की कोशिश की और फिर बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मनाते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के पास बिठला गया, तब कहीं जाकर उनकी नाराजगी दूर हुई।

भाजपा प्रत्याशी ने दी पूरे घटनाक्रम पर सफाई

इस घटना पर कार्यक्रम में मौजूद रहे ग्वालियर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह का कहना है, कि हमारी पार्टी कैडर बेस पार्टी है यहां सभी कार्यकर्ता होते हैं कभी मंच पर बैठते हैं तो कभी मंच के सामने बैठते है। हमारी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है जीत बीजेपी की ही होगी।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/ मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+