Lok Sabha Election: BJP से नहीं तो क्या सपा से मिलेगा वरुण गांधी को पीलीभीत सीट का ऑफर?
Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। उत्तर प्रदेश में सातों चरण में मतदान होने हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार दिलचस्प बनती जा रही है। गांधी परिवार के सदस्य, वरुण गांधी के समाजवादी पार्टी की टिकट पर पीलीभीत से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच बुधवार को अखिलेश यादव ने पीलीभीत सीट से सपा प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।
हालांकि, पीलीभीत से प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद भी वरुण गांधी के सपा में एंट्री के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर कैंडिडेट्स की नई सूची जारी की गई। इस लिस्ट में पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। लिस्ट सामने आने के बाद से वरुण गांधी के सपा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया था, लेकिन भगवत सरन गंगवार के बयान के बाद इन अटकलों को और हवा मिल गई।
यह भी देखें: मुफ्तखोरी की राजनीति पर लगाम लगेगी? लोकसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

सपा प्रत्याशी ने दिए संकेत
एबीपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीलीभीत से सपा प्रत्याशी बनने के बाद भगवत सरन गंगवार ने कहा, "अगर वरुण गांधी सपा में शामिल हुए तो मैं अपनी सीट वरुण के नाम पर छोड़ने को तैयार हूं।"
भगवत शरण का कहना है कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद उनकी पहली प्राथमिकता है। जब उनसे वरुण गांधी को भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सपा से टिकट मांगने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "अगर हाई कमान ने उन्हें (वरुण गांधी) टिकट दिया तो वो अपनी सीट खुशी खुशी छोड़ देंगे।"
यह भी देखें: लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी को इनकम टैक्स का समन, गणेश गोदियाल का दावा- चुनाव जीत रहा तब...
सपा वरुण को टिकट देने पर कर सकती है विचार
काफी दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म था कि अगर बीजेपी वरुण गांधी का टिकट काटती है तो वरुण सपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। सपा की ओर से भी कई बार ऐसे संकेत भी मिले थे।
सपा महासचिव और सांसद प्रो राम गोपाल यादव ने भी वरुण के सवाल पर कहा था कि अगर बीजेपी उनका टिकट काटती है सपा उन्हें चुनाव लड़ने पर विचार करेगी। हालांकि अभी तक उनसे कोई बात नहीं हुई है और वरुण को लेकर बीजेपी का रुख भी अब तक साफ नहीं हुआ है।
पीलीभीत सीट से वरुण नहीं करेंगे समझौता
दूसरी ओर ये चर्चा भी तेज है कि बीजेपी से टिकट ना मिलने पर वरुण गांधी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भी पर्चा दाखिल कर सकते हैं। अगर बीजेपी ने पीलीभीत से वरुण गांधी को टिकट नहीं दिया तो पूरी संभावना है कि वरुण गांधी निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल कर देंगे। वरुण किसी भी कीमत पर पीलीभीत सीट से समझौता के मूड में नहीं हैं।
यह भी देखें: लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम मान ने जालंधर में की अहम बैठक












Click it and Unblock the Notifications