लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम मान ने जालंधर में की अहम बैठक
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान हर स्तर पर पार्टी की रणनीति को बेहतर करने में जुट गए हैं। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत का आम आदमी पार्टी ने लक्ष्य रखा है।
पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर पहुंचे, यहां उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। यह बैठक एक होटल में की गई, जहां पर कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिसमे लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से मंथन हुआ।

बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जानकारी के अनुार बैठक में मंत्री बलकार सिंह, सांसद सुशील रिंकू, राज्यसभा सांसद संत सींचेवाल भी मौजूद थे। बैठक को बहुत ही गोपनीय तरीके से आयोजित किया गया, इसकी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की गई। गौर करने वाली बात है कि जालंधर लोकसभा सीट को हॉटसीट माना जाता है।
इस सीट पर पार्टी किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है। जालंधर सीट लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रही है। पिछले कई वर्षों से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। ऐसे में आने वाले चुनाव में इस सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
बता दें कि पंजाब में हर स्तर पर पार्टी का नेतृत्व अपनी रणनीति को तैयार कर रहा है। एक तरफ जहां महिला विंग की बैठक में चुनाव की रणनीति को तैयार किया जा रहा है तो दूसरी तरफ अलग-अलग जिलों में वॉलंटियर के साथ पार्टी के शीर्ष नेता बैठक कर रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने पंजाब में इंडिया गठबंधन के साथ समझौता नहीं किया है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications