लोकसभा के नतीजों के बाद बिगड़ जाएगी यूपी बीजेपी की गणित, छिटका इतना फीसदी वोट बैंक

UP BJP Vote Share Drop: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। लेकिन इस बार भाजपा ने अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं किया है, जिसके चलते पार्टी सरकार चलाने के लिए गठबंधन के दलों पर निर्भर है। '400 पार' का नारा देने वाली बीजेपी इस बार 240 सीटों पर आ गई। बीजेपी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश से लगा है।

2014 में यूपी की कुल 80 सीटों में से 71 और 2019 में 62 सीटें जीतने वाली बीजेपी की इस बार 2024 में सीटें घटकर 33 पर आ गईं। यूपी से इस बार पार्टी को ऐसा झटका लगा है कि उबर थोड़ा मुश्किल हैं। ऐसे में 5 साल के भीतर 72 सीटों पर हजारों वोटर पार्टी से छिटक गए हैं।

UP BJP Vote Share

वोट शेयर में गिरावट

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के वोट शेयर में गिरावट देखने को मिली है। 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में भाजपा को पिछली बार (2091) 49.98 फीसदी वोट मिले थे, जबकि इस बार इसमें करीब साढ़े आठ फीसदी की गिरावट देखी गई है। पार्टी को 41.37 फीसदी वोट मिले, साथ ही सीटों की संख्या 29 घट गई।

वहीं दोनों बार (2019-2024) जिन 75 लोकसभा सीटों में पार्टी ने चुनाव लड़ा, उनमें से 72 सीटों पर वोटों की संख्या भी कुछ हजार से लेकर 2.2 लाख तक की गिरावट आई है।

PM मोदी सहित इन सीटों पर मिले कम वोट

वहीं बात अगर बीजेपी को कम वोटों की करें तो जिन सीटों में इस बार पार्टी को कम वोट मिले, उनमें पीएम मोदी की सीट वाराणसी, सीएम योगी के गृह नगर गोरखपुर, राजनाथ सिंह की सीट लखनऊ और अयोध्या शामिल हैं। इसके अलावा मथुरा, अलीगढ़, मुज़फ़्फ़रनगर और फतेहपुर सेखड़ी सहित 12 सीटों पर भाजपा के वोटों में एक लाख से अधिक की गिरावट देखने को मिली।

इधर, 36 सीटों पर यह गिरावट 50,000 से एक लाख के बीच थी। इनमें अमेठी, रायबरेली, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मैनपुरी और वाराणसी शामिल हैं, जहां इस बार पीएम को 60,000 से अधिक वोट कम मिले।

इन सीटों पर मिले ज्यादा वोट

वहीं जिन सीटों में भाजपा को पिछली बार की तुलना में ज्यादा वोट मिले, उनमें गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बरेली और कौशाम्बी है।

मालूम हो कि राज्य में इस बार डाले गए कुल वोटों की संख्या 8.8 करोड़ से कुछ कम थी, जिसमें से भाजपा को 3.6 करोड़ से कुछ ज्यादा वोट मिले। माना जा रहा है कि बीजेपी के वोट शेयर में गिरावट का सबसे बड़ा कारण यह है कि पार्टी ने बिजनौर, बागपत और घोसी सीट से चुनाव नहीं लड़ा। अगर 2019 और 2024 चुनाव को देखें तो 75 सीट जिस पर बीजेपी ने दोनों चुनाव लड़ा, उसमें पार्टी का वोट शेयर करीब 50 लाख कम हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+