Lok Sabha Election 2024: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का समझौता लगभग तय, Congress को मिलीं 17 सीटें

Congress- SP alliance news, लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस बीच सीट शेयरिंग का फैसला लगभग हो चुका है। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वहीं समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सीट शेयरिंग पर बात तमाम रुकावटों को पार करते हुए उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और राहुल गांधी साथ में 2024 के समर में ताल ठोंकेंगे। इंडिया गठबंधन की दोनों पार्टियों की ओर से आज शाम तक नए गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों के मानें तो दो सीटों पर बदलाव भी किए गए हैं। जिसमे समाजवादी पार्टी ने मान लिया है।

Lok Sabha Election 2024: Seat sharing agreement between Samajwadi party and Congress almost complete 17 seat

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने 17 सीट पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है। कांग्रेस आलाकमान ने अखिलेश यादव की दी हुई सीटों पर आखिर में सिर्फ दो बदलाव मांगे थे। कांग्रेस ने पहली मांग रखी थी कि, हाथरस सपा को वापस देकर सीतापुर दी जाए। जिसे सपा ने मान लिया है।

कांग्रेस चाहती है कि लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती सीट उसे दी जाए। इसके एवज में वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सीट छोड़ने को तैयार हैं। सूत्रों का कहना है कि इस प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी ने विचार कर बृहस्पतिवार को अंतिम फैसला सुनाने की बात कही है। इसके अलावा बनारस की सीट से सपा अपना उम्मीदवार वापस लेगी। बनारस कांग्रेस के ही खाते में रहेगी। कांग्रेस आलाकमान अब संतुष्ट है।

दोनों पार्टियां जल्द ही अपने इस समझौते का ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से आज बात की और फिर उन्होंने अखिलेश यादव से बात की है। कांग्रेस की तरफ से मुरादाबाद सीट की डिमांड ड्रॉप कर दी गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा, जल्द गठबंधन होगा, गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल न होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अंत भला तो सब भला...कोई विवाद नहीं है, गठबंधन होगा। कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय राय आज शाम लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

सपा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में ये 17 सीटें दी हैं- रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया। बुलंदशहर या मथुरा में से एक सीट कांग्रेस लौटा देगी और उसके बदले में श्रावस्ती लेगी।अखिलेश ने इस पर लगभग सहमति दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+