Lok Sabha Election: मेरठ से चुनावी मैदान में रामयाण के 'राम', जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अरुण गोविल?
Meerut BJP Candidate Arun Govil Profile: उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने रामायण में 'श्रीराम' का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। मेरठ में जन्मे अरुण गोविल अब यहां से अपना लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने यहां से मौजूदा राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटकर अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में जानिए अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अरुण गोविल की नेटवर्थ कितनी है?

तीन बार के सांसद का कटा टिकट
दरअसल, भाजपा ने मेरठ से पहले ही प्रत्याशी को बदलने के संकेत दिए थे। हालांकि अरुण गोविल के साथ-साथ कुमार विश्वास का नाम भी चर्चाओं में था, लेकिन फाइनल उनके नाम पर मुहर लगी। पहले ही कहा जा रहा था कि बीजेपी इस बार तीन बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल को मौका नहीं देगी।
जहां जन्मे अब वहीं से लोकसभा प्रत्याशी
अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ कैंट में हुआ था। उनके पिता श्री चंद्र प्रकाश गोविल सरकारी ऑफिसर थे। वो जलकल विभाग में थे। इसी के साथ वो भी चाहते थे कि अरुण गोविल भी किसी सरकारी विभाग में नौकरी करें। बता दें कि मेरठ में जन्मे अरुण का बचपन शाहजहांपुर में बीता।
रामायण से घर-घर पहुंचे अरुण गोविल
अरुण गोविल ने रामायण के अलावा कई दूसरे टीवी शोज और फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें प्रसिद्धि रामानंद सागर की रामायण से ही मिली। रामायण ने उनको घर-घर पहुंचा दिया और लोग भी उनसे इतना जुड़ गए कि उनमें भगवान राम की छवि देखने लगे।
रामायण के लिए कितनी मिली फीस
हाल ही में अरुण गोविल फिल्म 'आर्टिकल 370' में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण गोविल को 'रामायण' के प्रत्येक एपिसोड के लिए लगभग 51 हजार रुपए का पेमेंट मिला था। टोटल 81 एपिसोड प्रसारित हुए थे।
जानिए 'राम' की कुल संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरुण गोविल सालाना 10 से 12 लाख रुपए की कमाई करते हैं। जो कि एक्टिंग और विज्ञापन के जरिए होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण गोविल की कुल नेटवर्थ करीब 38- से 40 करोड़ है। अरुण गोविल का मुंबई में अपना घर है जहां वो फैमिली के साथ रहते हैं। इसके अलावा 60 लाख रुपये की कीमत वाली Mercedes Benz C-Class कार भी है।












Click it and Unblock the Notifications