कैसरगंज में बृजभूषण शरण सिंह के बेटे के खिलाफ सपा ने उतारा उम्मीदवार, जानिए किसको दिया टिकट

Lok Sabha Election, Kaisarganj Seat: समाजवादी पार्टी ने कैसरगंज और फतेहपुर लोकसभा सीट को लेकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। इन दोनों ही लोकसभा सीटों के लिए सपा ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि कैसरगंज सीट पर भगत राम मिश्रा को टिकट दिया गया है।

समाजवादी पार्टी ने कैसरगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी के कैंडिडेट के ऐलान के बाद देर रात अपने प्रत्यासी का नाम फाइनल किया। भाजपा ने कैसरगंज सीट पर बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया है। करण भूषण सिंह के खिलाफ सपा की ओर से भगत राम मिश्रा मैदान में हैं।
यह भी देखें: एटा में सीएम योगी की दहाड़- कांग्रेस और सपा को दिया जाने वोट 'महापाप' होगा

Kaisarganj Lok Sabha Seat

बता दें, भगत राम मिश्रा श्रावस्ती के पूर्व बीजेपी सांसद दद्दन मिश्रा के बड़े भाई हैं। ऐसे में कैसरगंज लोकसभा सीट पर लड़ाई दिलचप्स हो गई है। अब इस सीट पर मुख्य लड़ाई सांसद के बेटे और पूर्व सांसद के भाई के बीच देखने को मिलेगी। भगत राम मिश्रा बहराइच के रहने वाले हैं। आज यानी शुक्रवार, 3 मई को उन्होंने इस सीट से नामांकन भरा है। आज इस सीट पर नामांकन का आखिरी दिन था।

भगत राम मिश्रा समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस के सदस्य थे। उनकी पत्नी श्रावस्ती जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। बहराइच दौरे के सौरान सपा चीफ अखिलेश यादव से भी भगत राम मिश्रा ने मुलाकात कर कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। अब उन्हें पार्टी से टिकट मिल गया है।

कैसरगंज लोकसभा सीट के अंतर्गत गोंडा जिले की तीन और बहराईच की दो विधानसभा सीटें आती हैं। कैसरगंज लोकसभा सीट पर सपा का दबदबा रह चुका है। 1996 से लेकर 2009 के दौरान यह क्षेत्र सपा का गढ़ था। 2009 में बृजभूषण शरण सिंह ने भी सपा के टिकट पर ही इस सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने 2014 और 2019 में बीजेपी के सिंबल पर इस सीट पर जीत दर्ज की।
यह भी देखें: मैनपुरी: सीएम योगी बोले- सपा-कांग्रेस SC-ST के आरक्षण में सेंध लगाकर अल्‍पसंख्‍यकों को बांटने की साजिश कर रही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+