एटा में सीएम योगी की दहाड़- कांग्रेस और सपा को दिया जाने वोट 'महापाप' होगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। वहीं गुरुवार को सीएम योगी ने मैनपुरी में रोड शो किया और एटा में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।
सीएम योगी ने एटा में वोटरों को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने दावा कि ये सपा और काग्रेंस दो ही काम करने के लिए सत्ता में आनी चाहती है ताकि अनुसूचित जनजाती, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण और अधिकार छीनकर अल्पसंख्यकों को दे दें।

सीएम योगी ने कहा देश का इस्लामीकरण करने और तालिबानी व्यवस्था लागू करने के इरादे से कांग्रेस देश को विभाजन की ओर धकेल रही है। उन्होंने कांग्रस कहती है कि सत्ता में आते ही अल्पसंख्यकों को जो चाहें खाने की आजादी देंगे।
उन्होंने सवाल किया अल्पसंख्यक इसे क्या खाना चाहते हैं और क्या यह बहुसंख्यकों के लिए आपत्तिजनक है? उन्होंने कहा गौमांस महापाप है और यूपी में गोहत्या प्रतिबंधित है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कांग्रेस-सपा को दिया गया कोई भी वोट पाप का कारण होगा।












Click it and Unblock the Notifications