Survey: लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी के कामकाज को लेकर क्या सोचती है यूपी की जनता? सर्वे में बड़ा खुलासा
PM Modi News: लोकसभा चुनाव 2024 की सभी दलों ने तैयारियों शुरू कर दी है। बीजेपी ने भी दो दिवसीय बैठक में पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में आम चुनाव को लेकर कई टारगेट सेट किए हैं। पार्टी ने 50 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसी के साथ जनता के बीच मोदी सरकार के कामों को बताने की रणनीति बनाई है।
इसी कड़ी में यूपी की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज को कैसे देखती हैं? इसे लेकर एक सर्वे किया गया है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ABP Cvoter ने एक सर्वे किया है, जिसमें जनता से कई मुद्दों पर सवाल पूछे। इस सर्वे में यूपी की जनता से पीएम मोदी के कामकाज से वो कितना संतुष्ट। इसे लेकर सवाल किया गया।
जानिए यूपी की जनता ने क्या कहा?
सर्वे में पीएम मोदी के कामकाज से 48 फीसदी जनता ने बहुत संतुष्ट नजर आई, जबकि 27 फीसदी लोगों ने कहा कि वो कम संतुष्ट है। इसके अलावा 25 फीसदी लोग असंतुष्ट नजर आए।
वहीं सीधा प्रधानमंत्री चुनने के सवाल के जवाब में 60 फीसदी जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी को चुना, जबकि 30 फीसदी लोग राहुल गांधी पर भरोसा करते नजर आए। इसके अलावा 8 फीसदी लोगों ने मोदी और राहुल दोनों को दरकिनार कर दिया, जबकि 2 फीसदी ने कहा कि नहीं पता।
UP में NDA के पास 64 सीटें
बता दें कि यूपी की कुल 80 सीटों में से साल 2019 में एनडीए को 64 सीटें मिले थी, जबकि बसपा को 10, सपा को 5 और कांग्रेस के खाते में सिर्फ सीट आई थी।
वहीं साल 2014 की बात करें तो एनडीए को 73 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि सपा को पांच और कांग्रेस को दो सीटें मिल पाई थी। मालूम हो कि यूपी में NDA गठबंधन में बीजेपी पार्टी के साथ सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी, निषाद पार्टी और अपना दल एस है।












Click it and Unblock the Notifications