सीतापुर में रोड शो के दौरान एक व्‍यक्ति ने राहुल गांधी पर फेंका जूता

सीतापुर, उत्‍तर प्रदेश। उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर में रोड शो के दौरान राहुल गांधी पर एक व्‍यक्ति ने जूता फेंक कर मारने की कोशिश की। जूता फेंकने वाले व्‍यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

rahul gandhi

एएनआई की तरफ से जारी किए गए वीडियो में दिख रहा है कि आने रोड शो के दौरान कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी एक वाहन पर सवार थे और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्‍वीकार कर रहे थे। इसी दौरान एक सिरफिरे ने उन जूता फेंक दिया। वीडियो में यह साफ नहीं दिख रहा है कि जूता राहुल गांधी को लगा या नहीं। पर कुछ चीज उनके बगल से गुजरते हुए दिखाई दे रही है।

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के तहत और कांग्रेस में एक बार फिर से प्राण फूंकने के लिए लिए देवरिया से दिल्‍ली की रथयात्रा पर निकले हैं। 25 दिनों तक चलने वाली इस रथयात्रा में पहली बार राहुल गांधी पर इस तरह से किसी ने प्रत्‍यक्ष रूप से राहुल गांधी पर ऐसा करने की कोशिश की है।

इससे पहले राहुल गांधी की यह यात्रा तब चर्चा में आई थी जब एक खाट सभा के आयोजन के बाद लोग वहां पर मौजूद खाटों को ही उठाकर ले गए थे।


खुद के ऊपर जूता फेंके जाने की घटना के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं बीजेपी और आरएसएस के लोगों से कहना चाहता हूं कि जितने चाहे उतने जूते फेंक लो। मैं डरने वाला नहीं हूं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि कुछ देर पहले किसी ने मुझ पर जूता फेंका था। वो मुझे नहीं लगा पर वो किसी और को लगा। उन्‍होंने कहा कि गुस्‍सा आपकी कमजोरी है। मैं इसे लेने नहीं जा रहा हूं यदि आप मुझे देना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+