Noida में 'सीमा' की गला घोंटकर हत्या, बेटे को भी उतारा मौत के घाट, शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पर विवाद
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक जल्लाद ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को दूर जाकर फेंक दिया। पुलिस ने छानबीन में पाया कि इस हत्यारे ने पत्नी को मारने के बाद अपने 3 महीने के बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया, जिसका शव अभी बरामद नहीं हुआ है। इस वारदात में आरोपी का भाई भी शामिल था।
अचानक लापता हो गई थी सीमा
दरअसल, मलकपुर गांव में रहने वाली सीमा 11 सितंबर को अपने घर से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई थी। सीमा की बहन ने 17 सितंबर को उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतिका के पति यानी लिव-इन पार्टनर हिमांशु और उसके भाई को गिरफ्तार किया है।

मंदिर में की थी शादी
जानकारी अनुसार, हिमांशु और सीमा लिव-इन में रहते थे लेकिन कुछ समय पूर्व हिमांशु और सीमा ने मंदिर में विवाह कर लिया था। 3 महीने पहले इनको एक बेटा भी हुआ था। लेकिन इस सब की जानकारी हिमांशु के परिजनों को नहीं थी। स्वजन के दबाव के चलते उसने एक अन्य युवती से सगाई कर ली। उधर, सीमा को जब पता चला कि हिमांशु ने एक अन्य युवती से शादी कर ली है तो उसने हिमांशु पर शादी का पंजीकरण कराने का दबाव बनाया।
बेटे को भी उतारा मौत के घाट
जिसके बाद हिमांशु ने पत्नी को झांसा दिया कि वह 12 सितंबर को चलकर शादी का पंंजीकरण दिल्ली में कराएगा। लेकिन हिमांशु के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। हिमांशु ने 11 सितंबर की रात ही सीमा को मौत के घाट उतार दिया और शव को नालेज पार्क क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया। वहीं पत्नी की हत्या के आधा घंटे बाद उसने अपने बेटे को भी जान से मार दिया। पुलिस को बेटे का शव अभी बरामद नहीं हुआ है।
2 दिन पहले भी की हत्या की नाकाम कोशिश
डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति ने बताया कि हत्या के दोनों आरोपित हिमांशु व दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले है। पुलिस ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि हिमांशु ने पूर्व में भी 9 सितंबर को हत्या करने की कोशिश की थी। वह पत्नी को हरिद्वार व वृंदावन घुमाने के लिए ले गया था, लेकिन उसको वहां हत्या करने का मौका नहीं मिल पाया था।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications