झाड़ियों में बैठे तेंदुए को शौच करते दिख गई बच्ची, मार डाला

10 मिनट बाद गन्ने के खेत के पास तेंदुआ दिखा। पास में ही ममता का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने टॉर्च के प्रकाश में ये मंजर देखा तो सहम गए।

बहराइच। बहराइच के चफरिया मोकमपुरवा गांव में एक बच्ची शौच के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बैठे तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। इतने गांव के लोग वहां पहुंचे, तब तक तेंदुआ वहीं मौजूद था। शोर मचाने व मशाल जलाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई है लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। घटना से गांव के लोग दहशत में तो हैं हीं, आक्रोशित भी हैं। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली थाना क्षेत्र में चफरिया मोकमपुरवा गांव जंगल से सटा हुआ है। कतर्नियाघाट रेंज का ये गांव जंगल से महज 100 मीटर की दूरी पर है। गांव व जंगल के मध्य गन्ने के खेत लगे हुए हैं।

Leopard killed a girl in forest, bahraich

9 साल की ममता रोज की तरह सोमवार शाम आसपास शौच के लिए घर से निकली थी। वो गांव से महज 40 मीटर की दूरी पर खेत के पास पहुंची। तभी उस पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला। काफी देर तक जब ममता घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग चिंतित हुए। पिता राजदेव गांव के लोगों को साथ में लेकर बेटी को खोजने निकले तो रात आठ बजे के आसपास गांव से कुछ दूरी पर तेंदुए की दहाड़ सुनाई पड़ी। इस पर गांव के लोग सकते में आए। फिर मशाल जलाकर ममता की तलाश शुरू की गई।

Leopard killed a girl in forest, bahraich

10 मिनट बाद गन्ने के खेत के पास तेंदुआ दिखा। पास में ही ममता का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने टॉर्च के प्रकाश में ये मंजर देखा तो सहम गए। सभी रह-रह कर हाका लगा रहे थे। शोर शराबा और प्रकाश के चलते लगभग दस मिनट बाद तेंदुआ मौके से खिसकर गन्ने के खेत में घुस गया। हिम्मत करके ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो ममता का क्षत-विक्षत शव मिला। तत्काल सूचना रेंज कार्यालय को दी गई।

वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई है। उधर थानाध्यक्ष अशरफ परवेज भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। ग्रामीण घटना के बाद से काफी क्षुब्ध थे, उन्हें समझाया-बुझाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+