तेंदुए ने घर में घुसकर किया बच्चे पर हमला, परिजनों ने बचाया

बलरामपुर। यूपी में बलरामपुर जिले के वन्यजीव प्रभाव बनकटवा रेंज में एक बार फिर से तेंदुए की आमद से ग्रामीणों ने दहशत माहौल बना हुआ है। यहां तेंदुए ने घर में सो रहे 12 वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बनाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों की तत्परता के चलते बच्चे की जान तो बच गयी पर बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे को सीएससी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया गया।

Leopard attacked child in Balrampur, Uttar Pradesh

मामला सोहेलवा वन्य जीव प्रभाव बनकटवा रेंज के तराई इलाके के ग्राम पंचायत बिनहोनी कला के मजरे दोदर का है जहां जंगली इलाके से निकलकर तेंदुआ मोहम्मद सईद के घर में घुस गया और घर मे सो रहे उसके पुत्र अरमान अली (12) वर्ष को अपना निवाला बनाने का प्रयास किया।

हलांकि तेंदुए की आमद को समझते हुए परिजनों ने तत्परता दिखाई और उसे बचाने का प्रयास किया, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। तेंदुए के हमले से 12 वर्षीय अरमान घायल हो गया। आनन - फानन में परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे को शिवपुरा सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।

Leopard attacked child in Balrampur, Uttar Pradesh

पूरे मामले पर क्षेत्रीय वनाधिकारी बनकटवा रेंज तिलकराम आर्य ने बताया कि सूचना मिली थी। टीम मौके पर वनरक्षक जमील अहमद तथा वन दरोगा राधेश्याम यादव को भेजा गया था, डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+