लखीमपुर खीरी हिंसा में गई 19 साल के युवक की जान, अंतिम संस्कार करने से परिवार का इनकार

लखीमपुर खीरी, 05 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में रविवार (02 अक्टूबर) को हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आकाश पर किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप है। वहीं आशीष मिश्र के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी हैं। सोमवार को हिंसा के मृतकों के परिवार को 45 लाख रुपए का मुआवजा सरकार के द्वारा देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा घायलों को 10 लाख रुपए का अनुदान शासन द्वारा दिया जाएगा। मृतकों के घर के एक सदस्य को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी, जिसकी जानकारी प्रशांत कुमार, ADG (कानून-व्यवस्था), उत्तर प्रदेश ने दी थी।

lakhimpur kheri

मृतकों में से एक 19 वर्षीय लवप्रीत सिंह

वहीं ADG प्रशांत कुमार ने पूरी घटना पर कहा था कि कोई भी दोषी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा, बहुत जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। तहरीर पर समुचित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के दौरे के विरोध में रविवार को हुई हिंसा में मारे गए आठ लोगों में लवप्रीत सिंह और तीन और किसान शामिल हैं। मृतकों में से 19 वर्षीय किसान लवप्रीत सिंह ने अपने प्राण छोड़ने से पहले अपने पिता को अस्पताल बुलाया था, लेकिन पिता से मिलने से पहले ही युवक की जान चली गई। जब तक उनके परिजन अस्पताल पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी।

अंतिम संस्कार करने से परिवार का इनकार

वहीं लवप्रीत की लाश के बगल में शीशे के ताबूत में रोते हुए उनके परिवार ने उसका अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया, परिवार वाले पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मंत्री के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ एफआईआर की कॉपी लेने पर अड़े हुए हैं। लाश के पास भारी संख्या में परिजन और पड़ोसी अपनी मांगों को पूरा करने के इंतजार में हैं।

प्रशासन पर गंभीर आरोप

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा में मारे हुए लवप्रीत के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि मेरे बेटे को एक कार के नीचे कुचल दिया गया और दोषी शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन इसे पूरे मामले की लीपा-पोती में लगा हुआ है। पिता ने बताया कि जब लोग उसे अस्पताल ले गए, तो उसने फोन किया मैंने कहा 'बेटे, तुम कैसे हैं', उसने बताया पापा, मैं ठीक हूं। आप जल्दी आ जाओ। मैंने कहा कि हम रास्ते में हैं, लेकिन जब हम लखीमपुर खीरी पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना को लेकर मंत्री का बयान

लवप्रीत की दो बहनें रविवार से अपने इकलौते भाई की लाश के पास बैठकर आंसू बहा रही हैं। उन्होंने बताया था कि वह यह कहकर घर से निकला था कि वह अच्छे काम के लिए बाहर जा रहा है, लेकिन फिर लौटा तो इस हालत में। इधर, घटना को लेकर बढ़ते गुस्से के बीच मंत्री और उनके बेटे दोनों ने लखीमपुर खीरी घटनास्थल पर मौजूद होने से साफ इनकार किया है।

घटना का वीडियो भी आया सामने

इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा गया था कि एक एसयूवी से पीछे से प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो सभी 8 शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट, सदमा और ब्रेन हैमरेज बताया गया है। परिजनों ने घटना के बाद सामने आए वीडियो के आधार पर कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+