Kushinagar wedding tragedy: सीएम योगी और पीएम मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
कुशीनगर, 17 फरवरी: नौरंगिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान बुधवार 16 फरवरी की देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में महिलाओं के साथ कई बच्चियों कुएं में गिर गईं। जिसमें 13 महिलाओं और बच्चियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पीएम नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। इतना ही नहीं, पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।
Recommended Video

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूं। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' तो वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।'
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कुशीनगर हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा, कुशीनगर में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से 2-2 लाख रुपये घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। तो वहीं, कुशीनगर हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए कहा, जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
कुशीनगर डीएम एस राजलिंगम ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि इस हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हुई है और मृतक में सभी महिलाएं हैं। प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications