Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मौत के बाद आईपीएस सुरेंद्र दास के ससुर आए सामने, बोले- वक्त आने पर बताएंगे कारण


लखनऊ।
पारिवारिक विवाद के चलते मौत को गले लगाने वाले आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास का आज लखनऊ में अतिं संस्कार किया गया। उनकी मौत की वजह जहां एक ओर बड़े भाई नरेंद्र दास ने सुरेंद्र की पत्नी को बताया है वहीं अधिकारी स्वर्गीय सुरेंद्र दास की अंत्येष्टि में आज लखनऊ आए उनके ससुर ने किसी भी विवाद से इन्कार कर दिया है। ससुर अपनी बेटी को लेकर भैसा कुंड घाट पर पहुंचे थे। सुरेंद्र दास के ससुर ने कहा कि उनकी डॉक्टर बेटी रवीना का पति से कोई भी विवाद नहीं था। अब तो सब बेकार की बातें हो रही हैं।

know what the father in law of surendra das said after his death

उन्होंने कहा कि रवीना का पति स्वर्गीय सुरेंद्र दास से कोई विवाद नहीं था। उनकी आत्महत्या का कारण कुछ और हो सकता है। जो जांच के बाद ही सामने आएगा। इसलिए इस बात को लेकर कयासें लगाने का समय नहीं है। हम उचित समय आने पर इसका कारण भी बताएंगे।

आईपीएस अधिकारी ने अपनी डॉक्टर पत्नी को मरने से पहले अपने प्यार का रिश्ता और फिर दर्द का रिश्ता जाहिर किया। उसने लिखा कि वो अपनी पत्नी रवीना को कितना चाहता है कि लेकिन जो गलतफहमियां पैदा हुई हैं उसके कारण उसके अन्दर आत्मघाती विचार पनपने लगे हैं।

आईपीएस सुरेंद्र की पत्नी शायद खुले विचारों की थीं उन्हें सुरेंद्र के परिवार के साथ ना तो रहना अच्छा लगता था ना ही सुरेंद्र का परिवार वालों से मतलब रखना। इस पत्र से साफ है कि सुरेन्द्र दास ने आत्महत्या का फैसला यकायक नहीं किया था बल्कि वे कई दिनों से इस झंझावात से गुजर रहे थे और आखिर में वही हुआ जो नहीं होना चाहिए था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+