Ajay Mishra Teni: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अजय मिश्र टेनी

लखनऊ, 16 दिसंबर: 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद से मीडिया की सुर्खियों में आए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी एक बार फिर चर्चाओं में है। तो वहीं, एसआईटी की जांच रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद इनके इस्तीफे की मांग सड़क से लेकर सदन तक जोर पकड़ रही है। इसके बावजदू भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि शीर्ष नेतृत्व मंत्री अजय मिश्रा पर कार्रवाई करने से बच रहा है। हालांकि, उन्हें दिल्ली तलब कर लिया गया है। इस बीच जानते है कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं अजय मिश्रा टेनी...

चार करोड़ चल-अचल संपत्ति

चार करोड़ चल-अचल संपत्ति

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान अपना हलफनामा चुनाव आयोग को दिया था। अपने हलफनामे में अयज मिश्रा ने बताया कि उनके पास करीब साढ़े चार करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। हलफनामे के मुताबिक, टेनी के पास महिंद्रा थार समेत 30 लाख रुपए के कीमत की दो कार हैं। इतना ही नहीं, टेनी के पास 2 लाख रुपए से ज्यादा की कीमत का सोना भी है और वो राइस मिल भी चलाते हैं। उनके पास एक रिवाल्वर और एक राइफल है। अपने हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास करीब 50 लाख रुपए के दो रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी और करीब 70 लाख रुपए की खेती लायक जमीन है।

जानें कौन है अजय मिश्रा, कब रखा राजनीति में कदम

जानें कौन है अजय मिश्रा, कब रखा राजनीति में कदम

अजय मिश्रा का जन्म 25 सिंतबर 1960 को लखीमपुर के बनवीरपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम अंबिका प्रसाद मिश्रा है, जबकि मां का नाम प्रेम दुलारी मिश्रा। अजय मिश्रा की शादी साल 1978 में पुष्पा मिश्रा से हुई थी। अजय मिश्रा का एक बेटा हैं और एक बेटी है। बता दें, लखीमपुर के तिकुनिया नगर पंचायत में साल 2003 में एक हत्या के मामले में अजय मिश्रा का नाम आया था। 2004 में वह हत्या के मामले में दोषमुक्त हो गए। इसके बाद ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा। साल 2009 में जिला पंचायत का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बेहद कम समय में उन्होंने उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में बड़ी पहचान बना ली।

MLA बनने के 9 साल के अंदर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पद तक

MLA बनने के 9 साल के अंदर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पद तक

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अजय मिश्रा टेनी को 2012 में निघास विधानसभा सीट से टिकट दिया था। बीजेपी के टिकट पर टेनी ने जीत हासिल की और वो इस सीट से एमएलए बन गए। उसके बाद साल 2014 में वह खीरी से लोकसभा का चुनाव जीते। 2019 में भी वह इसी सीट से बीजेपी के ही टिकट पर जीकर संसद पहुंचे। जुलाई 2021 में नरेंद्र मोदी कैबिनेट विस्तार में उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की कुर्सी सौंपी गई।

आजमाते थे धाकड़ पहलवानों की तरह कुश्ती में दांव

आजमाते थे धाकड़ पहलवानों की तरह कुश्ती में दांव

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को कुश्ती का शौक है। वह खुद कुश्ती करवाने के शौकीन हैं। वह धाकड़ पहलवानों की तरह कुश्ती में दांव आजमाते थे। अजय मिश्रा की तरह उनके बेटे भी क्षेत्रीय राजनीति में बेहद सक्रिय हो गए। साल 2017 में अजय मिश्रा ने अपने छोटे बेटे आशीष मिश्रा उर्फ 'मोनू' के लिए निघासन सीट से बीजेपी का टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने इनकार कर दिया। अजय मिश्रा की लखीमपुर खीरी, सीतापुर और आसपास के जिलों में अच्छा प्रभाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+