Keshav Maurya Net Worth: करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं केशव मौर्य, जानिए कहां से करते हैं कमाई
Keshav Prasad Maurya Net Worth: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच काफी समय से अनबन की खबरें सामने आ रही है। इसी के साथ अब बीजेपी संगठन में केशव मौर्य संभावित अहम भूमिका निभा सकते हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के जो नतीजे सामने आई है, उससे भारतीय जनता पार्टी (BJP) को तगड़ा झटका लगा है।
वहीं, अब पार्टी के अंदर भूचाल मचा हुआ। पार्टी को मिली इस हार के बाद मौर्य लगातार बीजेपी आलाकमान से संपर्क में हैं और कई बैठकें कर रहे हैं। लेकिन, आज हम आपको पार्टी के अंदर मचे भूचाल के बारे में नहीं, बल्कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे है...

कितनी है केशव मौर्य की चल संपत्ति
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साल 2022 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपना संपत्ति का खुलासा किया था। साथ ही, केशव मौर्य ने अपनी और अपनी पत्नी की कुल कमाई में 276 प्रतिशत का इजाफा होने की बात भी कही थी। केशव मौर्य ने बताया था कि उनके पास 2.37 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।
एमएलसी के लिए दाखिल हलफनामे में केशव मौर्य ने बताया कि उनके पास सवा लाख और पत्नी के पास 75 हजार रुपये नकद है। हलफनामें में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि उनके पास 1 करोड़ 59 लाख 16 हजार 210 रुपये और पत्नी के पास 78 लाख 48 हजार 979 रुपये की चल संपत्ति है।
2 लाख रुपए का है गोल्ड
केशव मौर्य और उनकी पत्नी के पास 350 ग्राम सोने है। साथ ही 2 किलो चांदी के जेवरात भी है। मौर्य के पास एक राइफल और एक रिवॉल्वर भी है, जबकि उनकी पत्नी के पास एक रिपीटर है। केशव के खिलाफ 1993 से लेकर 2017 तक लखनऊ, कौशांबी और प्रयागराज में सात मुकदमे दर्ज हुए थे। उनमें से पांच मुकदमों में एफआर लग चुकी है।
संपत्ति में साल-दर साल हुआ इजाफा
वित्तीय वर्ष 2016-17 में मौर्य की वार्षिक आय 9.65 लाख रुपये थी, जबकि उनकी पत्नी राजकुमारी देवी की आय 5.19 लाख रुपये थी। 2020-21 तक उनकी आय 36.74 लाख रुपये और 19.13 लाख रुपये हो गई। मौर्य और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति में कुल 276 फीसदी का इजाफा हुआ।
केशव मौर्य कहा से करते है कमाई
खबर के मुताबिक, केशव मौर्य के पास कामधेनु फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) और कामधेनु कृषि ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड का मालिकाना हक है, जिससे वो आय अर्जित करते हैं। उनकी पत्नी कामधेनु लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और कामधेनु कृषि ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक हैं। 2022 तक मौर्य के पास अपने और अपनी पत्नी के नाम से ग्यारह अलग-अलग पॉलिसियाँ भी हैं। 2002 से 2011 के बीच उन्होंने दस स्थानों पर ज़मीन खरीदी, जबकि उनकी पत्नी ने दो स्थानों पर ज़मीन खरीदी।












Click it and Unblock the Notifications