राहुल गांधी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, बोले- देश की आधी आबादी का किया अपमान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शक्ति को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस तरह से उन्हें शक्ति शब्द को लेकर बयान दिया है उसपर लगातार भाजपा उनपर निशाना साध रही है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी तुलना गिरगिट से कर दी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा गिरगिट की तरह रंग बदलने में बहुत माहिर है कांग्रेस,
लोगों की भावनाओं को आहत करना फिर सफ़ाई देना इस पार्टी की पुरानी अदावत,श्री राहुल गांधी ने देश की आधी आबादी महिलाओं के साथ करोड़ों शक्ति की साधना करने वालों का भी अनादर किया! जय मां शक्ति।

keshav prasad

केशव प्रसाद ने कहा कि सच तो यह है कि भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने के साथ ही राहुल गांधी शक्तिहीन हो गए हैं। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लब्बोलुआब ढाक के तीन पात है। शक्ति स्वरूपा से शंभु और निशंभु लड़े थे, उनका क्या हश्र हुआ, यह कांग्रेस के बहादुरशाहों को पता होना चाहिए। हमारा प्रयास हमारी सरकार का प्रयास, हम गरीबी के खिलाफ युद्ध कर रहे हैं हम गरीबी को परास्त करके के दम लेंगे, महिला सशक्तिकरण हमारी सरकार का संकल्प हैI

इससे पहले पीएम मोदी ने राहुल गांधी के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा थाकि चार जून को स्पष्ट हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश करने वाला है। किसे शक्ति का आशीर्वाद मिलने वाला है। बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदू धर्म में एक शब्द होता है शक्ति, हम शक्ति के विरुद्ध लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम, सीबीआई, आयकर विभाग और ईडी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+