मोदी की कमियां गिनाने के चक्कर में अपने ही हाथ जला बैठी कांग्रेस, अब मांगी माफी
हुआ यूं कि लखनऊ में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर एक बुकलेट जारी की थी।
लखनऊ। मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने जो दांव चला था वह उल्टा पड़ गया है। नौबत यहां तक आ गई कि कांग्रेस नेता अजय माकन ने पार्टी की गलती को स्वीकार करते हुए पार्टी की ओर से माफी मांगी है।

कांग्रेस का दांव पड़ा उल्टा
हुआ यूं कि लखनऊ में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर एक बुकलेट जारी की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर ने लखनऊ में मोदी सरकार की नाकामियां गिनाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी थी। इस दौरान पत्रकारों को बुकलेट भी बांटी गई थीं। अब इसी बुकलेट पर बवाल हो रहा है। बुकलेट में कश्मीर को 'भारत अधिकृत कश्मीर' बताया गया है। आपको बता दें कि इस प्रकार की टर्म का इस्तेमाल भारत के पाकिस्तानी मीडिया और वहां की सरकार करती रही है।
बुकलेट में चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (CPEC)का हवाला देते हुए लिखा गया है कि इसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान से होते हुए बनाया जा रहा जो अरब सागर में ग्वादर पोर्ट को चीन से जोड़ता है और ये चीनी पनडुब्बियों का सहारा बनेगा। इसके आगे लिखा गया है कि 'क्या इससे पीओके का अभिन्न भारत का हिस्सा होने पर प्रश्नचिन्ह नहीं लग गया है?'
कांग्रेस ने शनिवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'राष्ट्रीय सुरक्षा पर आंच' शीर्षक से एक बुकलेट जारी की थी। इस बुकलेट के पेज नंबर 12 पर जो नक्शा बनाया गया है, उसमें कश्मीर को 'भारत अधिकृत कश्मीर' के तौर पर दिखाया गया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने स्वीकार किया है भूल हो गई है। हमें ठीक से जांच करनी चाहिए थी। हम इस भूल के लिए माफी मांगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications