यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब गंगापुर सिटी स्टेशन तक यात्रियों की राह आसान बनाएगी यह ट्रेन
Kasganj-Mathura Express News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कासगंज मथुरा जं- कासगंज सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार किया गया है। किस स्टेशन पर और कितने बजे यह ट्रेन पहुंचेगी, आइए जानते हैं?
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 55335 - 55336 कासगंज-मथुरा जं0-कासगंज सवारी गाड़ी का 01 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक अस्थाई रूप से गंगापुर सिटी तक मार्ग विस्तार किया जायेगा।

इतने बजे छूटेगी
- विस्तारित मार्ग पर 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी 01 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक कासगंज से11.05 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुये मथुरा जं0 से 15.20 बजे, भरतपुर से 15.55 बजे, बयाना से 16.25 बजे,
इतने बजे पहुंचेगी
- हिन्डौन सिटी से 16.55 बजे तथा श्री महावीर जी से 17.07 बजे छूटकर गंगापुर सिटी 18.20 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 55336 गंगापुर सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 01 अक्टूबर से 30 नवम्बर,2025 तक विस्तारित मार्ग पर
- गंगापुर सिटी से 19.00 बजे प्रस्थान कर श्री महावीर जी से 19.25 बजे, हिन्डौन सिटी से 19.37 बजे, बयाना से 20.05 बजे,
- भरतपुर से 20.40 बजे तथा मथुरा जं0 से 22.00 बजे छूटकर मथुरा कैण्ट से 22.12 बजे, हाथरस सिटी से 22.55 बजे, हाथरस रोडसे 23.04 बजे, सिकन्दरा राव से 23.30 बजे तथा मरहरा से 23.50 बजे छूटकर दूसरे दिन कासगंज 00.30 बजे पहुंचेगी।
- इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे। एक अन्य सूचना के अनुसार 55339 कासगंज-अछनेरा सवारी गाड़ी के हाथरस सिटी के समय में परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी तत्काल प्रभाव से परिवर्तित समयानुसार हाथरस सिटी स्टेशन पर 22.23 बजे पहुंचकर 22.25 बजे छूटेगी।












Click it and Unblock the Notifications