कारगिल युद्ध के जवान से बदसलूकी, एसपी नेता को सैल्यूट नहीं करने पर की गई पिटाई

गणेश कुमार शुक्ला, सेना की महार रेजिमेंट में गैर कमीशन प्राप्त अधिकारी थे। उन्होंने 22 साल देश की सेवा की।

नई दिल्ली। कारगिल युद्ध में शामिल रहे सेना के जवान से बदसलूकी का मामला सामने आया है। रिटायर्ड जवान का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के एक नेता को सैल्यूट नहीं करने पर उनके साथ मारपीट की गई। सपा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पुलिस ने भी उनके साथ बदसलूकी की।

jawan

सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं पूर्व जवान

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। जहां सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे कारगिल युद्ध में शामिल रहे जवान गणेश कुमार शुक्ला से एसपी नेता के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।

गणेश कुमार शुक्ला का आरोप है कि सपा नेता सीके त्रिपाठी को सैल्यूट करने के लिए उनके कार्यकर्ताओं ने कहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं केवल तिरंगे को सैल्यूट करता हूं या फिर राष्ट्रपति के जरिए मनोनीत सदस्यों को।

टीओआई में छपी खबर के मुताबिक बस इसी बात पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मारपीट की। गणेश कुमार शुक्ला के मुताबिक जब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से करने की कोशिश तो उन्होंने भी शिकायत दर्ज न करके उल्टे उन्हें प्रताड़ित किया।

पीएम मोदी और अखिलेश से लगाई इंसाफ की गुहार

गणेश कुमार शुक्ला, सेना की महार रेजिमेंट में गैर कमीशन प्राप्त अधिकारी थे। उन्होंने 22 साल देश की सेवा की।

फिलहाल गणेश कुमार शुक्ला ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूरे मामले में सहयोग की अपील की है।

उन्होंने कहा कि उनके साथ हुए अन्याय और अपमान को वो सहन नहीं कर पाएंगे। इस लड़ाई में मेरी मदद करिए।

सेना के पूर्व जवान की क्या होगी सुनवाई

गणेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एसपी नेता से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये बहुत बोलता है, इसको मारो। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने भी मामले की जांच के बिना ही गणेश कुमार शुक्ला को ही प्रताड़ित किया। उनके ऊपर जूते तक रख दिए। इतना ही नहीं गनेश कुमार शुक्ला के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई।

इस बीच गनेश कुमार शुक्ला के मामले में महर रेजिमेंट के कर्नल अनिल कौन ने पूरे मामले पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भारत में सेना के जवानों के साथ ऐसी घटना ठीक नहीं है। गणेश कुमार शुक्ला को इंसाफ मिलना चाहिए। सुनिए क्या कहा सेना के पूर्व जवान ने...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+