Karachi to Noida: पर्दे पर दिखेगी सचिन-सीमा की प्रेम कहानी, ऑडिशन शुरू , देखें Video
Seema Haider's Film Karachi to Noida: सीमा हैदर पाकिस्तान वापस जाएंगी या भारत में रहेंगी ये अभी तय नहीं है लेकिन पर्दे पर उनकी कहानी का जरूर आना तय हो गया है। दरअसल प्रोड्यूसर अमित जानी दोनों की लवस्टोरी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम है 'कराची टू नोएडा', उनके प्रोडक्शन हाउस यानी कि जानी फायरफॉक्स ने फिल्म के लिए ऑडिशन शुरू भी कर दिए हैं।

जानी प्रोडक्शन ने ऑडिशन का वीडियो जारी किया है, जिसमें सीमा हैदर और सचिन के किरदार के लिए ऑडिशन देने आए कलाकार फोन पर एक दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो जारी होते ही सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गया है।
राजस्थान की अंजू की प्रेम कहानी पर भी बनेगी फिल्म
आपको बता दें कि अमित जानी इन दिनों अपने कई बयानों की भी वजह से ही सुर्खियों में हैं। वो सीमा -सचिन की प्रेम कहानी पर तो फिल्म बनाने ही जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने राजस्थान की अंजू, जो कि इन दिनों पाकिस्तान की फातिमा बेगम बन गई हैं, पर भी फिल्म बनाने का ऐलान किया है।
कन्हैया लाल हत्याकांड पर बन रही है फिल्म
तो वहीं इन दिनों वो फिल्म 'A Tailor Murder Story' को लेकर भी चर्चा में हैं, जो कि चर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित है और इसी फिल्म के सिलसिले में उनकी टीम सीमा हैदर और सचिन मीणा से मिली भी थी और सीमा को उन्होंने फिल्म में पाकिस्तानी जासूस बनने का ऑफर भी दिया था।
सीमा हैदर भी करेंगीं फिल्मों में काम!
आपको बता दें कि मेरठ के अमित जानी ने कहा था कि सीमा और सचिन की प्रेम कहानी काफी रोचक है और हर किसी को इसे जानना चाहिए इसलिए मैंने इस पर फिल्म बनाने की सोची है। तो वहीं सीमा हैदर ने कहा था यूपीएटीएस से क्लीन चिट मिल जाने के बाद वो अमित जानी की फिल्म में काम करना चाहती हैं।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं सीमा-सचिन
मालूम हो कि सीमा-सचिन का परिवार इन दिनों काफी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, उनके खाने के लाले पड़ गए हैं । दोनों की प्रेम कहानी सामने आने के बाद उनके परिवार वालों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी खबर के बाद अमित जानी ने सीमा को फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया था।
पर्दे पर दिखेगी रीयल लाइफ प्रेम कहानी
फिलहाल सीमा और सचिन की प्रेमगाथा कब पर्दे पर आएगी और कौन फिल्म में सीमा-सचिन का रोल प्ले करेगा, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई सच नहीं कि फिल्म के ऑडिशन शुरू होने से इस रीयल लाइफ प्रेम कहानी को और लोकप्रिय बना दिया है।
13 मई 2023 को सीमा हैदर आई थी भारत
आपको बता दें कि पबजी गेम खेलते हुए पाकिस्तानी सीमा को नोएडा के सचिन से मोहब्बत हुई और फिर दोनों ने मार्च 2003 में नेपाल में शादी कर ली और इसके बाद 13 मई 2023 को सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल बॉर्डर पार करके इंडिया में दाखिल हुई थी और फिर ग्रेटर नोएडा पहुंच गई।
सीमा हैदर है गर्भवती? देने वाली हैं सचिन के बच्चे को जन्म?
सीमा हैदर पांचवीं पास हैं और उनकी पहली शादी गुलाम हैदर से हुई है, जिससे उनके चार बच्चे हैं। सचिन का कहना है कि वो सीमा से बहुत प्यार करता है इसलिए वो उसके बच्चों को भी अपना चुका है। पिछले दिनों ये भी खबर आई थी कि सीमा प्रेग्नेंट है और सचिन के बच्चे को जन्म देने वाली है, हालांकि इस बारे में कोई पुष्टि सचिन और सीमा ने नहीं की है।














Click it and Unblock the Notifications