छत फांदकर आए पड़ोसी ने कपड़े धो रही छात्रा को पीछे से मारी ताबड़तोड़ चाकू

कानपुर। कानपुर में छत पर कपड़े धो रही छात्रा पर अजय नामक लड़के ने हमला कर दिया। अजय ने पहले छात्रा का गला कसा उसके बाद उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के शोर मचाने पर जब परिजन छत पर पहुंचे लेकिन वह अजय को पकड़ नहीं सके जिससे वह भाग गया। परिजनों ने घायल छात्रा को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया जंहा पर उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

kanpur neighbour attacks on girl washing clothes on roof

काकादेव थाना क्षेत्र के लोहारन भट्टा की रहने वाली बीए की छात्रा अपने घर की छत पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला अजय भी छत पर पहुंच गया और छात्रा का गला दबाने लगा। छात्रा ने जब विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की तो अजय ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर छत पर ही गिर पड़ी।

छात्रा के परिजन जब छत पर पहुंचे तब अजय उस समय वहीं था लेकिन वह उसको देखकर मौके से भाग निकला। छात्रा के परिजनों ने उसको हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। छात्रा की मामी का कहना है कि जब वह कॉलेज जाती है तब पड़ोस का रहने वाला अजय उसका पीछा करके उसको परेशान करता है। वह आज अपनी छत पर कपड़े धो रही थी तभी अजय उसको चाकू मारकर भाग गया। ़

वहीं इस घटना पर डिप्टी एसपी अभय नारायण का कहना है कि काकादेव क्षेत्र में रहने वाली छात्रा को किसी ने उसके घर में ही चाकू मार दिया है। लड़की गंभीर रूप से घायल है उसको हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+