'डर्टी रावण' को फूंक दिया अग्निबाण चला कर, अब डर्टी लंका ढहाने की तैयारी
कानपुर। दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। लेकिन कानपुर नगर निगम प्रांगण में आज दशहरा गन्दगी पर सफाई की जीत के रूप में मनाया गया। गन्दगी के दस स्वरूपों वाले दशानन के पुतले को म्यूनिसिपल कमिश्नर ने अग्निबाण से फूंका और सफाईकर्मियों को शपथ दिलाई कि वे वानर सेना की भांति रामकाज यानि गन्दगी का सफाया किए बिना चैन से नहीं बैठेगें।

कानपुर में यह रावण कुछ अलग तरह का था। इसके दसों सिर गन्दगी के उन स्वरूपों को दर्शा रहे थे, जो बड़ी बीमारियों को सिर उठाने का मौका देते हैं। सिल्ट, ई-वेस्ट, पॉलीथीन, खुले में शौच, अजैविक कचरा, रासायनिक कचरा और घरेलू कूड़ा करकट जैसे दस तरह की गन्दगी वाले सिर धारण किये रावण के पुतले को जब नगर निगम परिसर में खड़ा किया गया तो सवेरे से ये सबके लिए कौतूहल का विषय बना रहा। दशहरे का अवकाश होने के बावजूद दोपहर बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी बुलाए गए और उन्हें श्रीराम की वानर सेना की भांति गन्दगी की लंका ढ़हाने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद अग्निबाण चलाकर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने गन्दगी रूपी रावण के पुतले में आग लगाई।












Click it and Unblock the Notifications