घूस लेते दरोगा का वीडियो वायरल, छिपे कैमरे पर बोला- 'CO बहुत मांग रहा है'

कानपुर। यूपी पुलिस वैसे तो अक्सर किसी ना किसी विवाद को लेकर घिरी रहती है। कभी नशे में धुत होकर उत्पात मचाने तो कभी बेवजह मासूमों पर गोली चलाने को लेकर। इस बार खाकी वर्दी को धूमिल करने की कोशिश यूपी पुलिस के एक दरोगा ने रिश्वत लेकर की। इस दरोगा का रिश्वतखोरी का वीडियो कानपुर देहात और कानपुर शहर में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले के संज्ञान में आते ही एसपी ने तत्काल प्रभाव से दारोगा को निलंबित कर दिया है।

kanpur inspector caught on camera receiving bribe Sp suspended him

वीडियो में जनपद कानपुर देहात के थाना गजनेर में तैनात एसआई प्रेम नरायन तिवारी आरोपी पक्ष से खुलकर घूस की गड्डी ले रहे हैं। एक बार वर्दी में जबकि दूसरी बार सादी वर्दी में जिन्होंने थाने में दर्ज मु.अ.सं.0072/018धारा 498,323ipc में वांछित पाँच नाम दर्ज आरोपियों में से तीन आरोपियों के निकालने के लिये 35हजार रुपये रिश्वत ली है। रिश्वतखोरी के वीडियो में साफ़ तौर पर सुना और देखा जा सकता है कि दरोगा आरोपी पक्ष से 100, 100 रुपये के नोटों की गड्डी लेते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपी पक्ष से बात करते हुए एसआई प्रेम नरायन थाना प्रभारी सहित क्षेत्राधिकारी को रिश्वतखोरी में हिस्सा होने की बात कह रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर एसआई महोदय कह रहे हमारे यहाँ साला co बहुत मांग रहा है। देखा कै निकले है, तीन निकाले है अच्छा 15 चाहिए।

इस मामले में जिले के एसपी का कहना है कि ये मामला संज्ञान में है। दरोगा पैसे लेते वीडियो में दिख रहा है इसमें तीन लोगो को चार्जशीट से बाहर निकलने की बात कह रहा है। दरोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया गया है। कानपुर देहात के एसपी राधेश्याम ये मामला संज्ञान में है। दरोगा पैसे लेते वीडियो में दिख रहा है इसमें तीन लोगों को चार्जशीट से बाहर निकलने की बात कह रहा है। दरोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+