बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने प्रेमी को मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंका
कानपुर। बहन के प्रेम सम्बन्ध से नाराज भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके प्रेमी की ह्त्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए प्रेमी के शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी जब पुलिस को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच में हत्या की सारी परतें खुलती चली गई और पुलिस ने हत्या करने वाले भाई और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। यह सच्ची घटना कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में घटी।

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले राधेश्याम की पुत्री सोनम का शिवली कानपुर देहात के रहने वाले राजा से प्रेम सम्बन्ध थे। सोनम के भाई मोनू को यह बात नागवार गुजरी और उसने राजा की ह्त्या करने का प्लान बनाया। अभिषेक ने अपने दो दोस्तों शिवम् व अभिषेक के साथ मिलकर राजा की डंडे और बेल्टों से जमकर पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए राजा के शव को दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सुचना पर पहुंची सचेंडी थाने की पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए जानकारी जुटानी शुरू की। 20 तारीख को हुई इस घटना के अनावरण के लिए पुलिस की तफ्तीश जारी रही और 24 तारीख की रात पुलिस ने हत्यारोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से ह्त्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और बेल्ट को बरामद कर लिया है।













Click it and Unblock the Notifications